scriptजेल में अच्छा काम करने पर जेल मंत्री, महानिदेशक ने किया सम्मानित | Jail Minister, Director General honored for doing good work in jail | Patrika News

जेल में अच्छा काम करने पर जेल मंत्री, महानिदेशक ने किया सम्मानित

locationसिवनीPublished: Jan 17, 2020 12:12:00 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

दो जेल प्रहरी को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए हुआ सम्मान

जेल में अच्छा काम करने पर जेल मंत्री, महानिदेशक ने किया सम्मानित

जेल में अच्छा काम करने पर जेल मंत्री, महानिदेशक ने किया सम्मानित

सिवनी. उपजेल लखनादौन में पदस्थ दो प्रहरी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया है। जेल विभाग द्वारा भोपाल में कार्यक्रम आयोजित कर इन्हें जेल मंत्री, महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय जेल प्रबंधन एवं शोध संस्थान मप्र भोपाल में प्रहरी डोमनसिंह को राष्ट्रपति पदक एवं जेल महानिदेशक डीजी डिक्स एवं घनश्याम भाजीपाले वरिष्ठ प्रहरी को जेल डीजी डिक्स सम्मान बाला बच्चन गृह एवं जेल मंत्री मप्र शासन, संजय चौधरी जेल महानिदेशक, सुधीर शाही अतिरिक्त जेल महानिदेशक, जीआर मीणा अतिरिक्त जेल महानिदेशक के द्वारा प्रदान किया गया है। उपजेल में पदस्थ कर्मियों के सम्मान पर स्टॉफ के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है।
उपजेल लखनादौन के पूर्व जेल उप अधीक्षक अभय वर्मा के द्वारा जेल में व्यवस्था व श्रेष्ठ कार्य व शैली पर यहां पदस्थ दो कर्मचारी डोमनसिंह व घनश्याम भाजीपाले के नाम प्रस्तावित कर केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर अधीक्षक शैफाली तिवारी को प्रेषित किए गए हैं। सर्किल जेल अधीक्षक के द्वारा उक्त दोनों प्रहरी के कार्यों की गुणात्मक शैली को कर्तव्यनिष्ठ होने से उनके प्रस्ताव मुख्यालय को प्रेषित किया गया था, जिसके आधार उन्हें डीजी डिक्स प्रदाय किया गया है। वर्तमान सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह वर्ष २०१५ में एसडीएम लखनादौन के पद पर थे, इसी दौरान लखनादौन जेल में उप अधीक्षक अभय वर्मा पदस्थ हुए थे, उन्होंने एसडीएम सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य की रूपरेखा तैयार कर जेल में स्टॉफ व बंदियों के लिए विभिन्न कार्य को आगे बढ़ाया। इसी दौरान जेल में प्रशिक्षण, स्वच्छता, सुविधा, इंटरकाम, बंदियों की शिक्षा, सीसीटीवी, जनसेवी नागरिकों से आवश्यक सामग्री प्राप्त होने जैसे कार्य हुए। ऐसे उत्साहजनक वातावरण से जेल स्टॉफ में भी कार्य का उत्साह बढ़ा। इसके परिणाम स्वरूप उप जेल लखनादौन में पदस्थ अधिकांश कर्मचारी कलेक्टर, एसडीएम एवं सर्किल अधीक्षक से पुरस्कृत होते रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो