सिवनी

सड़क हादसे में जीजा की मौत, एक घायल

पेड़ से टकराई कार में लगी आग, एक मृत

सिवनीJan 31, 2018 / 11:48 am

mahendra baghel

सिवनी. धनौरा थाना क्षेत्र कहानी-धनौरा मार्ग पर सोमवार की रात एक कार पेड़ में घुस गई। इसमें सवार जीजा एक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया था। कार में सवार मुकेश जैसवाल निवासी सुनवारा की मंगलवार को उपचार के दौरान नागपुर में मृत्यु हो गई। वहीं मृतक का ***** देवेन्द्र शिवहरे निवासी मेहता का उपचार जबलपुर में जारी है। बताया जाता है कि हादसे के बाद आग लग जाने से कार पूरी तरह जल गई है।
फंदे पर लटका युवक, मृत
सिवनी. पलारी चौकी क्षेत्र के मैरा पलारी निवासी रामसिंह फंदे पर लटका पाया गया है।
पुलिस ने बताया कि रामसिंह ठाकुर खिरखिरी थाना चौरई निवासी है। जो वर्ष २०१५ में मेरा पलारी में शादी होने के बाद ससुराल में ही रह रहा था। सोमवार की शाम पत्नी, सास व चाचा ससुर के घर गई हुई थी। रामसिंह ने शाम को आने की बात कही थी। काफी देर होने के बाद भी पति के नहीं आने पर पत्नी घर पहुंची तो सामने और पीछे के दरवाजा अंदर से बंद थे। पत्नी ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई हलचल समझ नहीं आने पर घर की खिड़की से अंदर देखा तो उसका पति फंदे पर झूल रहा था। पत्नी के शोर माचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।
ढाबे से अवैध शराब जब्त
सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के मुस्कान ढाबा में पुलिस ने रेड मार अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि ढाबा मालिक अखिलेश नामक सिवनी निवासी व्यक्ति का है। जिसका संचालन संजय किराए से चला रहा था। जहां मंगलवार की शाम पुलिस ने रेड मार ३० पाव प्लेन अवैध शराब जब्त की है। आरोपी के पास शराब बेचने का लाइसेंस नहीं था इसकी पुष्टी थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने की है। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Home / Seoni / सड़क हादसे में जीजा की मौत, एक घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.