scriptजिला पंचायत सदस्य के सात वार्डों का आया परिणाम, कांग्रेस ने पांच में लहराया परचम | jila panchayat chunav seoni | Patrika News

जिला पंचायत सदस्य के सात वार्डों का आया परिणाम, कांग्रेस ने पांच में लहराया परचम

locationसिवनीPublished: Jun 27, 2022 06:57:03 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

– दो वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के सिर सजा जीत का ताज- परंपरागत सीट वार्ड क्रमांक आठ से हारी भाजपा समर्थित गोमती, पिछला चुनाव जीता था निर्दल- जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन के वार्ड क्रमांक नौ से हारी भाजपा प्रत्याशी भारती

chunav.jpg

,,,,

सिवनी. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदाना सिवनी व बरघाट जनपद पंचायत का शनिवार की देर शाम संपन्न हो गया। पंचायत चुनाव के आकड़ों पर गौर किया जाए तो जिला पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक एक, दो, तीन, चार, सात, आठ व नौ के परिणाम आ चुके हैं। सात वार्डों में से पांच में कांगे्रस समर्थित उम्मीदवार (प्रत्याशी) को जीत मिली है। दो वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के सिर जीत का ताज सजा है। खास है कि इस परिणाम की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के प्रथम चरण में सिवनी विकासखंड अंतर्गत चार जिला पंचायत वार्ड में मतदान हुआ था, जिनमें से दो वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली। दो वार्ड को भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीता है। वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां किसी को समर्थित उम्मीदवार नहीं बनाया था। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सुनील बघेल, रामप्रसाद डेहरिया एवं बसंत बघेल मैदान में थे। मुख्य मुकाबला लल्लू व बसंत के बीच था। लल्लू ने लगभग नौ हजार वोटों से जीत दर्ज करते हुए प्रतिद्वंदी बसंत बघेल को हराया है।
बताया जाता है कि जिला पंचायत वार्ड क्रमांक एक में भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुनील बघेल तीसरे नंबर पर रहे। रामप्रसाद डेहरिया चौथे नंबर पर रहे। वार्ड क्रमांक दो से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार घनश्याम सनोडिया को जीत मिली है। इस वार्ड से भाजपा ने शिव सनोडिया को मैदान में उतारा था, लेकिन घनश्याम के सामने शिव सनोडिया नहीं टिक पाए। इसके पूर्व उक्त वार्ड से घनश्याम की पत्नी जिला पंचायत सदस्य थी।

सिवनी विकासखंड के वार्ड क्रमांक तीन से भाजपा ने रीना टेकराम वरकड़े को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस समर्थित द्रोपती आलोक कुमार को हरा दिया है। वार्ड क्रमांक चार से भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीराम ठाकुर की धर्मपत्नी रजनी ठाकुर व कांग्रेस ने रहीना साहिल को समर्थित प्रत्याशी बनाया था। यहां से भाजपा की रजनी श्रीराम ठाकुर ने जीत दर्ज की है। जनपद पंचायत बरघाट के वार्ड सात से भारतीय जनता पार्टी ने नवल सिंह कटरे व कांग्रेस ने उपेंद्र लक्की अम्बूले को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अम्बूले ने जीत दर्ज किया है। वार्ड क्रमांक आठ से भारतीय जनता पार्टी ने गोमती ठाकुर व कांग्रेस ने सतीश कुमार सरयाम को समर्थित उम्मीदवार बनाया था। सतीश ने जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इस वार्ड से गोमती ठाकुर पंचायती राज जब से लागू हुआ है तब से प्रतिनिधित्व कर रही थी। पिछला चुनाव उन्होंने निर्दल जीता था। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने समर्थित उम्मीदवार बनाया था। दांवा किया जा रहा था कि इस वार्ड से गोमती को कोई नहीं हरा सकता है, लेकिन सतीश ने इस दांवे की हवा निकाल दी हैं।

वार्ड क्रमांक नौ से भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारती तोमेश बोपचे को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चित्रा शरद बिसेन ने हरा दिया है। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व अभी तक भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन कर रही थी। वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार को नहीं जीतवा पाई। भाजपा को वार्ड क्रमांक आठ के बाद यहां भी बड़ा झटका लगा है।

अब वार्ड क्रमांक 15 के परिणाम का ब्रेसब्री से इंतजार
जिला पंचायत अध्यक्ष सिवनी का पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए जिले के 19 वार्ड में से एक व 15 आरक्षित है। एक का परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस समर्थित लल्लू ने जीत दर्ज की है। अब 15 के परिणाम का भाजपा व कांग्रेस को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों वार्ड से जीतने वाले जिला पंचायत सदस्य को अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी। वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस के लल्लू की जीत के बाद उनका कद बढ़ गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो