scriptकथा स्थल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव | Krishna Janmotsav celebrated in the fairytale venue | Patrika News

कथा स्थल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

locationसिवनीPublished: Jun 05, 2019 12:07:32 pm

Submitted by:

santosh dubey

तिघरा में जारी श्रीमद् भागवत कथा

Srimad Bhagwat Katha, Krishna Janmotsav, Sanskar, Dharma, Kanch, Slaughter, Sushila Nand Maharaj

कथा स्थल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

सिवनी. ग्राम तिघरा के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने के प्रसंग का वर्णन होने पर श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर स्वागत किया। भगवान के जन्म लेने के साथ ही पूरा पंडाल हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की, नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज गया।
मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कथावाचक स्वामी सुशीला नंद महाराज ने श्रद्धालुजनों से कही।
उन्होंने आगे कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को सद्गति की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण भगवान का जन्म पापियों का नाश करने एवं पुण्य आत्माओं की रक्षा के लिए हुआ था। महाराज ने आगे कहा कि जब-जब संसार में धर्म की हानि होती है और पापियों के अत्याचार बढ़ जाते हैं तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। जैसे कंस के अत्याचार बढ़ जाने के कारण भगवान कृष्ण ने अवतार लिया और धरती को कंस के अत्याचारों से मुक्ति कराया। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में सुकर्म करते हुए धर्म के रास्ते पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो