script

क्षत्रियों ने ऐसे किया पारम्परिक शस्त्र पूजन

locationसिवनीPublished: Oct 11, 2019 12:44:56 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

समाज सेवी कार्यो में राजपूत क्षत्रिय सभा की बढेगी भागीदारी

seoni

seoni

सिवनी. राजपूताना परम्परा का निर्वाह करते हुए राजपूत क्षत्रिय सभा सिवनी द्वारा दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। छोटी पुुलिस लाइन स्थित रविशेखर सिंह बैस के निवास पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य दुल्हे सिंह चौड़ावत द्वारा मां महाकाली एवं राजपूत शिरोमणि महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर तिलक वंदन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने शस्त्र पूजन किया।
संगठन के मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में क्षत्रिय सभा के जिला सचिव राजबहादुर सिंह ने संगठन की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सदस्य अशोक सिंह चौहान, शिवजी सिंह ने सामाजिक गतिविधियों के साथ ही समाज सेवा के कार्यो में राजपूत क्षत्रिय सभा की भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर करणी सेना के सचिव अभय सिंह परिहार ने राजपूतों की संस्कृति, मर्यादा को आगे बढ़ाने के लिए युवा शक्ति से करणी सेना से जुडऩे का आव्हान किया। ओंकार सिंह चौहान ने तलवारबाजी का अदभुत प्रदर्शन किया। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, डॉ. अभिजीत सिंह ने राजपूतों के आराध्य भगवान जय-जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर बेनी सिंह सिकरवार, विजय सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह बैस, विनोद बैस, अनिल सिंह गौर, अतुल सिंह गौर, अविनाश सिंह चंदेल, अरूण राठौर, सतीश सिंह गौर, शैलेन्द्र सिंह गौर, राजेश चौहान, शैलेन्द्र राजपूत, अशोक ठाकुर, जन्मेजय सिंह बैस, हरिप्रकाश कौशिक, संजय प्रताप सिंह सहित अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो