scriptLakhnadon madhya pradesh constituency election 2023 candidates list election voting election result date winner runner up details | Lakhnadon Election Result: लखनादौन में एक बार फिर कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा ने चुनाव जीत लिया | Patrika News

Lakhnadon Election Result: लखनादौन में एक बार फिर कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा ने चुनाव जीत लिया

locationसिवनीPublished: Dec 06, 2023 09:45:53 am

Submitted by:

Manish Gite

Seoni Lakhnadon Vidhan Sabha Seat: लखनादौन सीट पर इस बार भी कांग्रेस ने बाजी मार ली...। पिछले चुनाव में भी दोनों ही प्रत्याशी मैदान में थे...।

lakhnadone-election.png
लखनादौन में कांग्रेस के योगेद सिंह बाबा ने चुनाव जीत लिया।

सिवनी जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इनमें से एक लखनादौन पर कांग्रेस का कब्जा था। इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी प्रभाव था। सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बाजी मार ली। इस सीट से कांग्रेस ने योगेंद्र सिंह बाबा को मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने विजय उइके पर भरोसा व्यक्त किया था। इस सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने वोट काटकर भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए। कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा को एक लाख 14 हजार 519 वोट मिले। जबकि भाजपा के विजय उइके को 95 हजार 898 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संतार वरली को 26 हजार 692 वोट मिले। 17 नवंबर को लखनादौन विधानसभा सीट पर 84.2 फीसदी मतदान हुआ।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.