scriptखेत में धान काट रही महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, मौत | Leopard hunted a woman cutting paddy in the field, died | Patrika News

खेत में धान काट रही महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, मौत

locationसिवनीPublished: Oct 20, 2021 09:03:22 am

Submitted by:

akhilesh thakur

१६ अक्टूबर को एक किशोरी का शिकार कर उतारा था मौत के घाट

खेत में धान काट रही महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, मौत

खेत में धान काट रही महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, मौत

सिवनी/उगली. स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव से लगे वन विकास निगम के जंगल से लगे खेत में मंगलवार को तेंदुआ ने 48 वर्षीय महिला का शिकार कर लिया। महिला जंगल से लगे खेत में धान काटने गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ ने बीते माहभर के अंदर यह तीसरा मामला है। इसके पूर्व तेंदुआ ने बीते १६ अक्टूबर को ग्राम पांडीवाड़ा में एक किशोरी का शिकार किया था। इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित दिखे। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मोहगांव राजस्व हल्का नं. 59 वन विकास निगम बीट क्रमांक 715 के जंगल से लगे खेत में गजरोबाई पति उदल पंचेश्वर (48) निवासी मोहगांव ग्राम पंचायत खैरी पर शिकार की नियत से हमला कर दिया। उस समय महिला खेत में धान काट रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह के अंदर यह तीसरा मामला है, जिसमें तेंदुआ ने महिला का शिकार किया है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन पर जमकर अपनी खींज निकाली। ग्रामीणों ने कहा कि हमारा खेत जंगल से लगा हुआ है। खेत में काम करने के लिए जाने वाले ग्रामीण हमेशा दहशत में रहते हैं। ऐेसे में आतंक का पर्याय बन चुके वन्यप्राणियों को मारने की इजाजत दी जाए या कोई स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे इसका समाधान हो सकें। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के चार घंटे बाद वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उगली के अलावा कान्हीवाड़ा, केवलारी व सिवनी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। निगम के प्रबंधक वीसी मेश्राम के समझाइश के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। पोस्टमाबर््म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए राशि प्रदान की गई। मृतक महिला की दो बेटियां व एक बालक है। एक बालिका की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद से उसके बच्चों की रोते-रोते हालत खराब थी। महिला की मौत के बाद से ग्राम में भी शोक का माहौल है।

स्कूल जाने वाले बच्चों को बना रहता है खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि मोहगांव से खैरी स्कूल जाने पर बच्चों को हमेशा खतरा बना रहता है। इस पर कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र अधिकारी योगेश पटेल ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। जनप्रतिनिधियों की मंशानुसार वनविभाग एवं वन विकास निगम दोनों के अधिकारियों ने लगभग पांच किलोमीटर तक फेंसिंग लगाने हेतु संयुक्त कार्रवाई कर प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही।

तेंदुआ को आदमखोर घोषित कराने लिखा जा रहा पत्र : डीएफओ
दक्षिण वनमंडल सामान्य के वनमंडलाधिकारी एसकेएस तिवारी ने बताया कि उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडीवाडा में 16 अक्टूबर तथा मंगलवार को ग्राम मोहगांव में एक-एक महिला को तेंदुआ ने मार दिया है। ग्राम मोहगांव व पांडीवाडा के आसपास वनक्षेत्र में चार पिंजरा लगातार उसे पकडऩे की कार्रवाई की जा रही है। वन कर्मचारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में दिन-रात गश्ती कराई जा रही है। ग्रामीणों से कहा गया है कि जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ जाता वन क्षेत्र में अकेले न जाए। विशेषक महिलाए वनक्षेत्र में प्रवेश न करें। वन क्षेत्र के किनारे के खेतों में अकेली महिला न जाए। समूह बनाकर खेत में काम करें। खेतों में महिलाओं द्वारा कार्य किए जाने के दौरान एक-दो व्यक्ति इन कार्य करने वाली मूहिलाओं की निगरानी करें। वन विभाग द्वारा मुख्यालय से तेंदुआं को आदमखोर घोषित करने के लिए लेख किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो