scriptप्लास्टिक बंद करने कलेक्टर व्यापारी संघ को लिखा पत्र | Letter written to the Collector Merchants Association to stop plastic | Patrika News

प्लास्टिक बंद करने कलेक्टर व्यापारी संघ को लिखा पत्र

locationसिवनीPublished: Sep 25, 2019 11:51:10 am

Submitted by:

mantosh singh

सर्व व्यापारी संघ सिवनी की सक्रिय सहभागिता

plastic-ban.jpg

Swachch Bharat Abhiyan,WCR,

सिवनी. प्लास्टिक (कैरी बैग) का उपयोग बंद करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने व्यापारी संगठन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्लास्टिक का उपयोग जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य एवं प्रकृति के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग एवं प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले भविष्यगामी नुकसानों से निपटने के लिए प्लास्टिक को उपयोग में न लिए जाने हेतु हम स्वयं निश्चय करें तथा परिवार, परिचितों, अधिनस्थों एवं आस-पाड़ोस को भी प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है।
हम सब मिलकर सिवनी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अपने-अपने स्तर से जन जागरूकता लाने में सहभागी बनें। सिवनी को प्लास्टिक मुक्त बनाए। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। इसे जन आंदोलन का रूप देने के समुचित प्रयास करें। सर्व व्यापारी संघ सिवनी की सक्रिय सहभागिता से ही प्लास्टिक की खरीदी-बिक्री में लगाम लगेगी। जिले के नागरिकगण एवं व्यापारियों में प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए जागृति अवश्य आएगी। कलेक्टर का पत्र मिलने के बाद सर्व व्यवसायी व्यापारी संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने ग्राहक एवं व्यापारी भाईयों से प्लास्टिक (कैरी बैग) का उपयोग नहीं करने की बात कही है। कहा है कि ग्राहक घर से बाजार जाते समय थैला लेकर निकले। पर्यावरण को बचाने के लिए प्लाटिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करना आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो