सिवनीPublished: Oct 29, 2019 10:55:01 am
santosh dubey
भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण की आलौकिक छटा को देख भक्त निहाल हुए
महामंच ने किया 108 दीपमालिकाओं से श्रीलक्ष्मीनारायण का स्वागत
सिवनी. गौ,गीता,गंगा महामंच द्वारा दीपोत्सव पर्व पर भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण का पूजन अर्चन कर 108 दीपमालिकाओं से आरती उतारकर दीपदान किया गया।
भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण का श्रीविग्रह दीपमालिकाओं के प्रकाश में आलौकिक छटा विखेर रहा था। भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण के श्रीविग्रह की यह आलौकिक छटा भक्तों के मन को आनंदित उल्लासित कर रही थी। भक्तों द्वारा लक्ष्मीनारायण के जयकारो के साथ सुख समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गयी।
गौ,गीता,गंगा महामंच के सदस्यों द्वारा संपूर्ण कार्तिक मास में नदी तटो सरोवर आदि विभिन्न स्थानों में दीपदान का क्रम जारी है। दलसागर तालाब मेंं प्रतिदिन सदस्यों द्वारा लोककल्याण की कामना से दीपदान किया जा रहा है इसी क्रम में दीपोत्सव पर्व के दौरान लक्ष्मीनारायण मंदिर मे भी दीपदान किया गया। इस दीपदान कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैल पाण्डेय, सपना, नेहा, सोना, दीपाली, ऋशिका, गौरी, अनुश्री, कृति, रमा, अर्पणा, सुनिता आदि उपस्थित थी। भक्तों द्वारा लक्ष्मीनारायण के जयकारो के साथ सुख समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गयी।