scriptविधायक ने की शौचालय सफाई, फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान | MLA cleans toilets, respects frontline workers | Patrika News

विधायक ने की शौचालय सफाई, फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान

locationसिवनीPublished: Jun 01, 2021 10:06:09 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, पौधारोपण

विधायक ने की शौचालय सफाई, फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान

विधायक ने की शौचालय सफाई, फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान

सिवनी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर रविवार को सिवनी विधायक दिनेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर फ्रंटलाईन वर्करों का सम्मान किया। इसके साथ ही सम्मान कार्यक्रम के बाद सेवा ही संगठन है अभियान के तहत सिवनी विधायक राय ने स्वच्छता अभियान का प्रभावी संदेश देते हुए जिला अस्पताल के शौचालय की साफ.-सफाई की।
आयोजन के दौरान डॉक्टरों तथा सभी वार्ड में जाकर नर्सों, वार्ड बॉय, सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका कर्मियों तथा परिसर की चौकी के पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं विधायक दिनेश राय द्वारा सभी चिकित्सा स्टाफ एवं सफाई कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने संकट के समय अपनी उत्कृष्ट सेवा देते हुए पीडि़तों की मदद के लिए जो कार्य किए हैं वे सराहनीय हैं।
इसके पश्चात भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बबरिया मोक्षधाम में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधारोपण भी किया गया। नगर अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा बताया गया कि उत्तर मंडल के सभी 12 वार्डों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके माध्यम से लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, त्रिकुट काढा का वितरण किया गया। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी तरह भाजपा दक्षिण नगर मंडल के सभी 12 वार्डों में सेवा शिविर के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए भाजपा कार्यालय के सामने जिला चिकित्सालय की मोबाइल बैन में भाजपा के युवा मोर्चा के 14 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो हृदय दूसरे की पीड़ा देखकर व्यग्र हो उठते हैं और उनके कष्ट को दूर करने को सहज अपना सर्वस्व वार देते हैं वह हृदय साक्षात परम् का सदन है। प्रत्येक हृदय को इतना ही सुंदर होना चाहिण्े। वह प्रत्येक मानव हनुमान सरीखा जो वैश्विक महामारी के इस संकट में लोगो की सहायता में जुटा है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान ने बताया कि युवा मोर्चा लखनादौन द्वारा सोमवार को लखनादौन के मंगल भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो