scriptसंबल योजना : भौतिक सत्यापन में अपात्र मिले 1.18 लाख से अधिक हितग्राही बाहर | More than 1.18 lakh beneficiaries found ineligible in p | Patrika News

संबल योजना : भौतिक सत्यापन में अपात्र मिले 1.18 लाख से अधिक हितग्राही बाहर

locationसिवनीPublished: Sep 18, 2019 09:27:36 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

– प्रदेश में 100 फीसदी भौतिक सत्यापन करने वाला सिवनी पहला जिला

संबल योजना : भौतिक सत्यापन में अपात्र मिले 1.18 लाख से अधिक हितग्राही बाहर

संबल योजना : भौतिक सत्यापन में अपात्र मिले 1.18 लाख से अधिक हितग्राही बाहर

सिवनी. भाजपा सरकार द्वारा विस चुनाव के पूर्व गरीबों के लिए लाए गए संबल योजना के भौतिक सत्यापन के बाद एक लाख 18 हजार 505 अपात्र हितग्राही पाएं गए हैं। सभी अपात्रों को अब इस योजना से बाहर कर दिया गया है। सिवनी प्रदेश में 100 फीसदी भौतिक सत्यापन करने वाला पहला जिला बना है। सिवनी के अलावा होशंगाबाद और हरदा जिले में सौ फीसदी भौतिक सत्यापन हुआ है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही संबल योजना के भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी हुआ था। शासन के निर्देश पर जिले में जनपद पंचायत क्षेत्र और नगरीय निकायों में अधिकारियोंए कर्मचारियों की टीम ने घर.घर जाकर संबल योजना का भौतिक सत्यापन किया। आकड़ों पर गौर करें तो जनपद पंचायत सिवनी में सत्यापित 61256 का में 48794 पात्र और 12462 हितग्राही अपात्र मिले हैं।
जनपद पंचायत लखनादौन में सत्यापित 64166 में 42161 हितग्राही पात्र और 22005 आपात्र मिले हैं। जनपद पंचायत केवलारी में सत्यापित 52255 में 36391 पात्र और 15864 हितग्राही आपात्र मिले। जनपद पंचायत बरघाट में सत्यापित 58517 में 49604 पात्र और 8913 हितग्राही आपात्र मिले हैं। जनपद पंचायत छपारा में सत्यापित 42074 में 28351 पात्र और 13723 हितग्राही आपात्र मिले। जनपद पंचायत कुरई में सत्यापित 34576 में 29973 पात्र और 4603 अपात्र मिले। जनपद पंचायत घंसौर में सत्यापित 42545 में 37922 पात्र और 4623 अपात्र हितग्राही मिले। जनपद पंचायत धनौरा में सत्यापित 28314 में 20928 पात्र और 7386 आपात्र पाए गए हैं। नगर पालिका सिवनी में सत्यापित 33977 में 8915 पात्र और 25062 आपात्र मिले हैं। नगर परिषद लखनादौन में सत्यापित 4835 में पात्र 2894 और 1941 हितग्राही अपात्र मिले। नगर पंचायत बरघाट में सत्यापित 3709 में 1786 पात्र और 1923 अपात्र मिले हैं। जिले के संबल योजना के कुल 426574 सत्यापित हितग्राहियों में 307719 पात्र और 118505 हितग्राही अपात्र मिले हैं।
लगातार मानिटरिंग से हुआ 100 फीसदी सत्यापन
संबल योजना के भौतिक सत्यापन की लगातार मानिटरिंग की गई। समय.सीमा की बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसका नतीजा है कि सिवनी में 100 फीसदी भौतिक सत्यापन हो चुका है।
– प्रवीण सिंहए कलेक्टर सिवनी
दस्तक अभियान की सफलता पर कलेक्टर होंगे सम्मानित
दस्तक अभियान और गिरदावरी के बाद संबल योजना के भौतिक सत्यापन में सिवनी ने सूबे में परचम लहराया है। दस्तक अभियान के तहत जिला अस्पतात में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा रक्तदान करने की होड़ के बाद सिवनी ने प्रदेश में एक अनूठा मिसाल पेश किया था। इसका नतीजा रहा कि दस्तक अभियान में सिवनी अव्वल रहा। जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह को दस्तक अभियान में सिवनी के प्रथम आने पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उक्त अभियान के तहत जिले में 1356 कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनको रक्त चढ़ाने सहित अन्य जरुरी इंतजाम किए गएए जिसमें कलेक्टर सिंह का प्रयास सराहनीय रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो