scriptमातृ शक्ति संगठन और नपा ने दी समझाइश | Mother power organization and napa explained | Patrika News

मातृ शक्ति संगठन और नपा ने दी समझाइश

locationसिवनीPublished: Oct 15, 2019 12:04:31 pm

Submitted by:

mantosh singh

नपा की टीम ने 20 किग्रा जप्त किया पॉलीथिन

मातृ शक्ति संगठन और नपा ने दी समझाइश

मातृ शक्ति संगठन और नपा ने दी समझाइश

सिवनी. विगत तीन वर्षों से ग्रीन सिवनी क्लीन सिवनी के साथ पॉलीथिन मुक्त सिवनी के लिए प्रयासरत मातृ शक्ति संगठन के इस अभियान को केंद्र सरकार के प्लास्टिक मुक्त देश बनाने की पहल पर बल मिला है। मातृ शक्ति संगठन व उनकी यूथ विंग समर्पण युवा संगठन व नगर पालिका की टीम ने सोमवार को शहर के दुकानदारों से मिलकर उनको पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की समझाइश दी।
इस दौरान संगठन के लोगों ने पॉलीथिन बंद करने की बात कहते हुए कपड़े की थैलियां, कागज के पैकेट बांट-बांट कर व्यापारियों एवं आम जनमानस को समझाइश दिए। पॉलीथिन मुक्त सिवनी बनाने के अभियान में सहयोग की बात कही। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सिर्फ पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पॉलीथिन को भी पूरी तरह से समाप्त करना होगा। संगठन के अलावा नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक केके रजक, तुलसी करोसिया, रानू बनवारी, सुमित शंकर एवं बलवंत भी अभियान में शामिल रहे। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने शहर से 20 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो