scriptभाजपा-कांग्रेस दोनों को चुनौती | mp assembly election 2018 | Patrika News

भाजपा-कांग्रेस दोनों को चुनौती

locationसिवनीPublished: Sep 06, 2018 07:31:39 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

गोंगपा की टक्कर बिगाड़ेगी दोनों की तैयारी
 

mp assembly election 2018

लखनवाड़ा टीआई पर ट्रक से पैसा वसूलने का आरोप

अखिलेश ठाकुर सिवनी. विधानसभा चुनाव करीब आते ही सत्तारुढ़ भाजपा और कांग्रेस में टिकट की दावेदारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। गोंगपा और अन्य छोटे दल भी चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। यानी भाजपा को कांग्रेस के अलावा इनसे चुनौती मिलेगी। बरघाट विधानसभा में खुद भाजपा विधायक कमल मर्सकोले के साथ पार्टी के प्रमुख नेता टिकट मांगने भोपाल और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं, वहीं लखनादौन में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के अलावा दूसरे पार्टी नेता भी चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दलों के नेता भी चुनाव लडऩे के लिए पार्टी प्रमुख व उनके खास लोगों के यहां पैरवी शुरू कर दिए है। भाजपा व कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का कहना है कि सर्र्वे का कार्य चल रहा है। इसके बाद ही टिकट बांटे जाएंगे।

बरघाट : विरोधी सक्रिय
जिले की चार विस में बरघाट भजपा के लिए महत्वपूण है। वर्ष २०१३ के चुनाव में भाजपा के कमल मर्सकोले को यहां से जीत मिली थी। विधायक कमल सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के रिश्तेदार हैं। पार्टी के अंदर मर्सकोले के अंदरुनी विरोधी हैं, जिन्हें इस विधानसभा चुनाव में टिकट की आस है। कांग्रेस में भी टिकट के कई दावेदार हैं। सभी की निगाह सर्वे पर टिकी है।
लखनादौन : विकास की दरकार
ल खनादौन विधानसभा सीट से वर्तमान में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा हैं। यहां सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने से विकास दूर नजर आ रहा है। क्षेत्र में सड़क की अत्यंत आवश्यकता है। रोजगार व चिकित्सा भी यहां की बड़ी समस्याएं हैं। विस क्षेत्र में घंसौर विकासखंड का डूब क्षेत्र आता है, जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां उम्मीदों पर कोई खरा नहीं उतरा।
2013 के वोट बरघाट –
भाजपा – कमल मर्सकोले – 77112
कांग्रेस – अर्जुन काकोडिय़ा – 76853


ये हैं चार मुद्दे
कृषि महाविद्यालय, सिंचाई
की समस्या, चिकित्सा,
रोजगार।

मजबूत दावेदार –

भाजपा – कमल मर्सकोले, महादेव टेकाम, यशपाल भलावी, लोचन सिंह मर्सकोले, अशोक टेकाम, सुनील टेकाम।
कांग्रेस – अर्जुन सिंह काकोडिय़ा, विजय उइके, विदेश काकोडिय़ा, अशोक सिरसाम, अनिल भलावी, अनिल मर्सकोले।


दावेदारों की सक्रियता
बरघाट में भाजपा के विधायक हैं। निर्वाचित होने के कारण उनकी सक्रियता विभिन्न कार्यक्रमों के चलते रही है। प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के नेता अर्जुन सिंह काकोडिय़ा भी कम मत
से हारने के बाद काफी सक्रिय है।
चुनौतियां
बरघाट विस में चुनाव मैदान में आने वालों के सामने चुनौतियां बहुत रहेंगी। यहां की ७० फीसदी खेती बारिश के पानी पर निर्भर है। इससे यहां के किसान दु:खी है। अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

2013 के वोट लखनादौन –

कांग्रेस – योगेंद्र सिंह बाबा – 77928
भाजपा – शशि ठाकुर – 65114

ये हैं चार मुद्दे
सड़क, रोजगार, चिकित्सा, पेयजल की समस्या।

मजबूत दावेदार –

भाजपा – देवी सिंह सैय्याम, रविन्द्र परते, शशि ठज्ञकुर, संगीता बरकड़े, विजय उइके।
कांग्रेस – योगेंद्र सिंह बाबा, चित्रलेखा नेताम, बेनी परते।
दावेदारों की सक्रियता
लखनादौन में कांग्रेस के विधायक हैं। वे खुद के प्रयास से विस क्षेत्र में कई कार्य कराने का दावा पेश करते हैं। इसकी सूची भी उन्होंने बनवा ली है।

चुनौतिया
इस विधानसभा का एक बड़ा तबका मूलभूत सुविधाओं से अछूता है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतर ने वालों के लिए यह स बसे बड़ी चुनौति होगी। लोगों के पास सवालों की झड़ी है।
पार्टी करा रही सर्वे
पार्टी कार्यकर्ता योग्यता के अनुसार टिकट की दावेदारी करते हैं। पार्टी सर्वे कराती है। इसके बाद टिकट मिलता है। सर्वे का कार्य चल रहा है।
– राकेश पाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
आलाकमान लेगा फैसला
टिकट को लेकर पार्टी कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे हैं। उनकी दावेदारी पर नियमानुसार पार्टी आला कमान फैसला लेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सर्वे भी चल रहा है।
– राजकुमार खुराना, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो