script

प्रभारी मंत्री ने 19.78 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

locationसिवनीPublished: Jul 23, 2018 08:12:43 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

विकास पर्व

mp minister sharad jain news

प्रभारी मंत्री ने 19.78 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सिवनी. मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा स्वतंत्र प्रभार लोक परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन ने विकास पर्व अतंर्गत सोमवार को सिवनी पहुंचकर 19 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से हा ेने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष परशुराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, कलेक्टर गोपाल चंद डाड, अनुविभागीय अधिकारी सिवनी हर्षसिंह सहित शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रभारी मंत्री जैन ने कहा कि विकास पर्व अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों को जोडऩे वाले महत्वाकांक्षी मार्गों के भूमि पूजन के अवसर पर आए लोगों को मैं बधाई देता हूं। किसी भी ग्राम, कस्बे का वास्तविक विकास सड़क के निर्माण के उपरांत तीव्रता से होता है। जिले में विकास पर्व अन्तर्गत किए गए 10 महत्वाकांक्षी मार्ग का भूमिपूजन निश्चित रूप से इन ग्रामों के लिए विकास की नई इबारत लिखेगा। कहा कि आज शासन द्वारा प्रदेश की जनता के लिए एक बेहतर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा व यातायात मार्गों के निर्माण क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर इनमें अमूलचूल सुधार किए गए हैं। शासन ने समाज की मुख्यधारा से पीछे छूटे वर्गों के उत्थान के लिए तेजी से कर रही है। इनके कल्याण के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना लाई गई है। इसमें छोटे श्रमिकों के साथ छोटे किसानों, व्यापारियों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। आज पंजीकृत परिवार को नि:शुल्क शिक्षा, गंभीर बीमारी में आर्थिक सहायता के साथ गर्भवती माताओं, बहनों को प्रसूति सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मंत्री ने इन कार्यों का किया भूमिपूजन
ग्राम बजरबाड़ा से कलारबाकीं मार्ग लम्बाई 3.50 किमी लागत 309.78 लाख। बबरिया से मानेगांव मार्ग लम्बाई 3.20 किमी 506.20 लाख। शंकराचार्य पार्क से मानेगांव लम्बाई 2.30 किमी लागत 362.27 लाख। एनएच 7 बटवानी तिराहा से सिद्धघाट शनिधाम पलारी तक लम्बाई 2.09 किमी लागत 234.89 लाख रुपए। सिंघोड़ी मोची पठार से सिंधीसोडी मार्ग 4.48 किमी लागत 379.40 लाख रुपए लागत के नवीन कार्य तथा मोहगांव झिरियाटोला मार्ग लम्बाई एक किमी लागत 26.19 लाख रुपए। मोहगांव बटझिर से छीतापार मार्ग लम्बाई दो किमी लागत 39.21 लाख रुपए, कलबोड़ी बिहिरिया हरहरपुर लम्बाई दो किमी लागत 42.36 लाख रुपए। इसी तरह हिनोतिया पलारी मार्ग लम्बाई दो किमी लागत 36.88 लाख रुपए। भाटीबाड़ा किसनपुर मार्ग लम्बाई 2.50 किमी लागत 40.95 लाख रुपए लागत के मजबूतीकरण कार्यों सहित 19 करोड़ 78 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो