सिवनीPublished: Oct 14, 2023 11:51:31 am
deepak deewan
जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाले को हमारा वोट जाएगा। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने पत्रिका की परिचर्चा में ये बात कही। पीजी कॉलेज व कन्या महाविद्यालय में ये परिचर्चा हुई।
जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाले को हमारा वोट जाएगा। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने पत्रिका की परिचर्चा में ये बात कही। पीजी कॉलेज व कन्या महाविद्यालय में ये परिचर्चा हुई।
सिवनी में विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाता उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे मतदान करने को लेकर कॉलेज में साथियों के साथ मंत्रणा कर रहे हैं। कैसे प्रत्याशी को वोट करना है। इसकी प्राथमिकता तय की जा रही है। शिक्षा, रोजगार व विकास के साथ स्वच्छ छवि का जनप्रतिनिधि हो इस पर सभी एकमत नजर आ रहे हैं।