गौरतलब है कि बीते दिनों डीजल की किल्लत बताकर नगर पालिका सीएमओ बुनकर ने आवश्यक सेवाएं बंद करने का एलान कर दिया था। ‘पत्रिका’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो आवश्यक सेवाएं शुरू कर दी गई। लेकिन डीजल कचरा वाहनों को पर्याप्त नहीं दिया जा रहा था। इसकी वजह से वाहन आधे मोहल्ले से लौटने लगे थे। सभी के घरों से कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा था। ‘पत्रिका’ ने 20 जून को ‘10 की जगह मिल रहा छह लीटर डीजल, आधे मोहल्ले से लौट रहा कचरा संग्रहण वाहन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद नगर पालिका ने कचरा वाहनों को 10-10 लीटर डीजल देना शुरू कर दिया हैं। पर्याप्त डीजल मिलने से वाहन चालक घर-घर पहुंचने लगे हैं। लोग अब प्रतिदिन कचरा वाहन में डालने लगे हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।
बड़े वार्ड में एक वाहन से नहीं हो पा रहा कचरा संग्रहण
सिवनी. नगर पालिका के बड़े वार्ड में एक वाहन से कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। महामाया वार्ड भैरोगंज क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या हो रही है। यहां झूलेलाल कॉलोनी में प्रतिदिन वाहन नहीं पहुंच पाता है। एक दिन बीच लगाकर वाहन जाता है। यदि इस क्षेत्र में पास के वार्ड के वाहन को उक्त कॉलोनी में भेजा जाए तो सहुलियत मिल सकती है। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त वार्ड काफी बड़ा है। वार्ड में कॉलेज होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आसपास के मकानों में किराए पर रहते हैं। कचरा संग्रहण करने वाला वाहन जब उस क्षेत्र में पहुंचता है तो जल्दी ही भर जाता है। इसकी वजह से सभी जगह वह नहीं पहुंच पाता है। नगर पालिका प्रशासन से नजदीकी वार्ड के वाहन को झूलेलाल कॉलोनी में लगाने की बात कही गई है।