scriptभाजपा के ज्ञानचंद को हराकर नपा अध्यक्ष बने कांग्रेस के शफीक व उपाध्यक्ष डॉली डागोर | nagar palika seoni | Patrika News

भाजपा के ज्ञानचंद को हराकर नपा अध्यक्ष बने कांग्रेस के शफीक व उपाध्यक्ष डॉली डागोर

locationसिवनीPublished: Aug 10, 2022 09:27:27 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

– कलेक्ट्रेट से जुलूस लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित- अपील समिति के सदस्य निर्वाचित हुए ज्ञानचंद सनोडिया व नेहा प्रत्यानी

निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

सिवनी. नगर पालिका सिवनी की सरकार कांग्रेस के पाले में आ गई हैं। कांग्रेस के शफीक खान अब नपा के अध्यक्ष होंगे। वे भाजपा के ज्ञानचंद सनोडिया को हराकर उक्त पद पर निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस की डॉली डागोर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है। उन्होंने भाजपा के विजय गोलू पंडित को हराया है। शफीक व डॉली को 13-13 एवं ज्ञानचंद व विजय को 11-11 पार्षदों का मत मिला है।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में बुधवार को चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम आने के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निग अधिकारी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके उपरांत अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन हुआ। इसमें ज्ञानचंद सनोडिय़ा एवं नेहा प्रत्यानी निर्वाचित हुए।

जीत का प्रमाण पत्र लेकर कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर आए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शफीक का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को गले लगाया। कलेक्ट्रेट गेट के पास बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष व उनकी टीम के लोगों से मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनको जीत की बधाई दी। इसके बाद वे वहां से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे कार्यालय के हॉल में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किए।
कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के राय मशवरा के बाद ही कोई कार्य करेंगे। शहर के विकास में कोई रूकावट नहीं आने देंगे। इसके पूर्व जुलूस से आगे निकलकर उपाध्यक्ष डॉली डागोर कांग्रेस की महिला पार्षदों के साथ पहुंची। उन्होंने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित की।
कांग्रेस कार्यालय पर सभी पार्षदों के अलावा प्रभारी चौधरी गंभीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बृजेश सिंह बघेल लल्लू, आनंद पंजवानी, शिव सनोडिया, राजकुमार पंजवानी, असलम खान, अतुल मालू, प्रवेश बाबू भालोटिया, इमरान पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए ठुमके
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं का जमघट सुबह से ही लगा था। चुनाव परिणाम आने के पूर्व तक भाजपा व कांग्रेस खेमे में उत्साह दिखाई दे रहा था। परिणाम आते ही भाजपा में मायूसी छा गई। कांग्रेसियों ने पटाखे छोडऩे के साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। ढोल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने ठुमके लगाए।

नगर पालिका सिवनी ने बचाई कांग्रेस की लाज
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सहित जनपद पंचायत व अन्य चुनावों में जिस तरह से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर नगर पालिका सिवनी के चुनाव का परिणाम भी बहुमत के बाद कांग्रेस के पाले में आएगा या नहीं इसको लेकर अटकले लगने लगी थी। लेकिन अंत में कांग्रेस ने अपनी लाज बचा लिया। कांग्रेस के 13 पार्षदों में एक ने भी क्रांस वोटिंग नहीं किया। नगर पालिका का इकलौता निर्दल पार्षद भाजपा खेमे में अपना मतदान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो