केवलारी परिषद के खिलाफ पार्षदों का हल्ला, जनता के साथ उतरे सड़क पर
सिवनीPublished: Sep 22, 2023 09:48:23 pm
- भ्रष्टाचार व मनमानी का आरोप, नगर परिषद केवलारी का घेराव - नौ पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर की जांच की मांग


केवलारी परिषद के खिलाफ पार्षदों का हल्ला, जनता के साथ उतरे सड़क पर
केवलारी. नगर परिषद केवलारी के प्रथम चुनाव में भाजपा को सत्ता हासिल हुई, लेकिन एक वर्ष बाद ही उनके खिलाफ माहौल बन गया। भाजपा पार्षद सहित नौ पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष पति देवी सिंह बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों लोगों के साथ वे शुक्रवार को नगर परिषद का घेराव कर प्रदर्शन किए।