script

आसमान में पतंग की कलाबाजी दिखाकर नमन और रोहन ने जीता पहला पुरस्कार

locationसिवनीPublished: Jan 16, 2021 02:48:26 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

जिला कांग्रेस द्वारा किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

patrika

patrika

सिवनी. पॉलीटेक्निक कालेज में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के करीब एक सैकड़ा पतंग प्रेमियों ने हिस्सा लेकर आसमान में पतंगबाजी से दूसरे प्रतिभागी की पतंग को काटा और अपनी पतंग की कलाबाजी दिखाते हुए प्रतियोगिता में स्थान पाया। प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से रखी गई थी। मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हुआ।
पतंग प्रतियोगिता के विजेताओं में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार नमन अग्रवाल, द्वितीय अनस खान, तृतीय अभिषेक सोनी को मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम रोहन केदारे, द्वितीय करन यादव, तृतीय नमन शुक्ला विजेता रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने जिले में सामाजिक कार्यो में अग्रणी महिलाओं के सामाजिक संगठन मातृशक्ति संगठन, सृजन बहुउद्देशीय संस्था और गंूज की पदाधिकारी सीमा चौहान, मनीषा चौहान, सुषमा राय, शुभा जायसवाल, सविता गौतम, अन्नपूर्णा मालवीय, कविता भारती, सरोज बैश को अतिथि के रूप में एवं पुरस्कार वितरण के लिए आमंत्रित किया। जिन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व पर विलुप्त होती पतंगबाजी को जिला कांग्रेस ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कर इसे पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास किया है। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिला शक्ति संगठन जो सामाजिक कार्य में आगे बढ़कर हिस्सा ले रहा है, उससे जिले का नाम रोशन हो रहा है। उपस्थित अतिथियों को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मातृशक्ति अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता में जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री ब्रजेशसिंह बघेल, इमरान पटेल, राजा बघेल, शिव सनोडिया, पदम सनोडिया, मधु क्रिडिया, राजिक अकील, आनंद पंजवानी, राजेश मानाठाकुर, विजेन्द्र करोसिया, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, विनोद नामदेव, मुकेश चीकू सक्सेना, सुशील सोनकेशरिया, सुदेश चौरसिया, प्रवेश भालोटिया, ओम उपाध्याय, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ति नामदेव, शबनम खान, विपिन यादव, प्रमोद यादव, शक्तिसिंह जाड़ेजा, देवेन्द्र पटेल, तवरेज अली, अतीक खान, आबिद खान, नितिन शुक्ला, शाहिद रजा, अभिषेक सोनी, कार्तिक कांवरे, शुभम बंदेवार, उमर खान, मंसूर खान, नमन चौरसिया, वीरू उइके सहित अन्य की उपस्थिति रही।

ट्रेंडिंग वीडियो