script

प्रकृति का हुआ श्रृंगार, शनिधाम टेकरी में आयोजन

locationसिवनीPublished: Aug 07, 2019 11:59:58 am

Submitted by:

mantosh singh

महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Nature's makeup, organized

प्रकृति का हुआ श्रृंगार, शनिधाम टेकरी में आयोजन

सिवनी. आधुनिक युग में महिलाओं को पुन: पुरातन संस्कृति से जोडऩे के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार की दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक नागपुर रोड स्थित सिद्ध शनिधाम पलारी टेकरी में महिला संगठनों द्वारा हरियाली महोत्सव मनाया गया।
समिति के प्रचार-प्रसार प्रभारी कपिल पांडेय ने बताया कि सर्वप्रथम उपस्थित महिला संगठनों ने भारत माता की पूजा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान महिलाओं ने परांपरिक संगीत का लुफ्त उठाया। वहीं कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसे खेल से जुड़े आयोजनों में भी उपस्थित महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान ठाकुर समाज की ओर से राधाकृष्ण की जीवंत झांकी बनायी गई थी। जिसके साथ सभी महिलाओं ने फूलों से सजे झूले में झूलकर हरियाली महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान शनिधाम की दूसरी पहाड़ी में सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।
इससे पूर्व शनिदेव की उपस्थित पुजारी द्वारा परांपरिक रूप से अर्चना की गई। वहीं वैश्य समाज द्वारा सभी महिलाओं को महावर और महंदी लगायी गई। जबकि विनीता पांडेय द्वारा कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को श्रृंगार की सामग्री वितरीत की गई। ब्राहम्ण समाज के सौजन्य से रामायण का वितरण किया गया। चूड़ी और बिंदी उषा चेतना मंच के सौजन्य से प्रदान की गई। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के लिए ठंडा पेयजल श्रृंगार ज्वेलर्स की ओर से प्रदान किया गया।
इस हरियाली महोत्सव के दौरान आयोजित खेलों का संचालन प्रियंका महाजन ने किया। वहीं कलचुरी समाज की ओर से खेल में विजयी महिलाओं को पुरूस्कार प्रदान किए गए।
हरियाली महोत्सव के दौरान महिला संगठन ने स्वयं को प्रकृति से जोडऩे के लिए सोनी समाज द्वारा उपलब्ध कराए गए ट्री गार्ड का उपयोग कर पौधारोपण किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्वेता मिश्रा ने आयोजन में शामिल हुए सभी महिला संगठनों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा प्रकट की कि आने वाले दिनों में इसी तरह का सामूहिक प्रयास नगर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए किया जाएगा।
विगत 5 वर्षों से निरंतर सिद्ध शनिधाम समिति पलारी टेकरी के सदस्यों एवं संतोष अग्रवाल द्वारा इस मनोरम पहाड़ी को धार्मिक एवं पर्यटक स्थल के रूप में तब्दील करने का प्रयास किये जा रहे है। जिसके परिणामस्वरूप आज सारा क्षेत्र पूर्व में किए गए पौधारोपण के बाद पेड़ का स्वरूप ले चुके और वृक्षों से लहलहा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में भी शनिधाम समिति इसी तरह के कार्यक्रम विभिन्न संगठनों की मदद से करेगा। ताकि सारे देश में प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर पलारी टेकरी में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए ओर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जा सके।
इस कार्यक्रम में उषाचेतना मंच, अग्रवाल महासभा, महिला पतांजलि समिति, राजस्थानी महिला मंडल, जिला ब्राहम्ण समाज, कलचुरी महिला मंडल, सिंधी समाज, मुस्कान सेवा संस्थान, ओम शांति समूह, पटवा समाज, राजपूत ठाकुर महिला मंडल, चौरसिया समाज, स्वर्णकार समाज, राष्ट्रसेविका समिति, सक्सेना समाज, भाजपा महिला मोर्चा सहित बैंक सिवनी के कर्मचारी शामिल हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो