scriptभतीजे को मिली एक साल से लापता चाची | Niece missing aunt for a year | Patrika News

भतीजे को मिली एक साल से लापता चाची

locationसिवनीPublished: May 17, 2019 09:39:30 pm

Submitted by:

santosh dubey

मानसिक विक्षिप्त महिला को मिला परिवार, जिला चिकित्सालय में कई दिनों से जमा था डेरा

District Hospital, missing, mental neurotic, doctor, patient, sub-director social justice

भतीजे को मिली एक साल से लापता चाची

सिवनी. जिला अस्पताल परिसर व बरमादे में लगभग आधा दर्जन मानसिक रूप से विक्षिप्तों का डेरा जमा होने से यहां उपचार कराने पहुंचने वाले, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं पत्रिका ने बीमार विक्षिप्तों का अस्पताल में जमा डेरा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके चलते कलक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था।
कलक्टर प्रवीण सिंह द्वारा चार मई को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान एक मानसिक विक्षिप्त महिलाओ एवं पुरुषों को देखकर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण वीरेश सिंह को पुनर्वास एवं ईलाज के लिए निर्देशित किया गया था।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सिवनी द्वारा अवगत करया गया है कि कलक्टर के निर्देश में सभी मानसिक विक्षिप्तों से लगातार चर्चा की गई जा रही है एवं इन्हें ईलाज के लिए दवाईयां दी जा रही है। इसी तारतम्य में बातचीत के दौरान एक महिला का नाम चम्पाबाई ठाकुर पति भंगीलाल ठाकुर जो पांडिया छपारा केवलारी की रहने वाली है, जो चिकित्सालय सिवनी एक वर्ष से जिला चिकित्सालय में रह रही थी। उक्त संबंध में सचिव के माध्यम से भतीजा रामकुमार से चर्चा की गई थीं जिन्होंने बताया था कि चम्पाबाई ठाकुर एक वर्ष से लापता थी। शुक्रवार को भतीजा रामकुमार सहयोगियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचा एवं लगभग एक वर्ष से जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रही अपनी चाची को लेकर चले गए तथा कलेक्टर सिवनी का आभार माना।
उपसंचालक सामाजिक न्याय सिवनी ने यह भी अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रहे शेष मानसिक विक्षिप्तों की जानकारी एकत्र की जाकर ईलाज तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। उक्त कार्य में जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाप नर्स मिनाश्री तिवारी, वृद्धाश्रम में कार्यरत शैलेन्द्र रतले एवं अशासकीय संस्था न्यू अभिनव प्रयासए सिवनी का सराहनीय सहयोग रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो