scriptअमानक पॉलिथीन निर्माण कर रही फैक्टरी सील | Non-standard polythene manufacturing factory sealed | Patrika News

अमानक पॉलिथीन निर्माण कर रही फैक्टरी सील

locationसिवनीPublished: Sep 03, 2019 11:44:14 am

Submitted by:

mantosh singh

बुधवारी बाजार से भी आठ क्विंटल पॉलीथिन जप्त

अमानक पॉलिथीन निर्माण कर रही फैक्टरी सील

अमानक पॉलिथीन निर्माण कर रही फैक्टरी सील

सिवनी. पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही पॉलीथिन पर रोक लगे इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी भी कम माइग्रेन युक्त पॉलीथिन चलन पर हैं। इसी के चलते प्रशासन ने सोमवार को अमानक पॉलीथिन की बिक्री और निर्माण पर रोक लाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।
पत्रिका द्वारा भी पॉलीथीन मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया गया था। जहां लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए थे। पत्रिका की खबर को संज्ञान में लेने के बाद सोमवार को कार्रवाई की गई है।
पॉलीथिन मुक्त सिवनी बनाने सघन कार्रवाई कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में सोमवार को कार्रवाई हुई है। जिसमें राजस्व एवं नगरपालिका दल द्वारा बुधवारी चौक स्थित प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर लगभग आठ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त की गई।
दल को निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र के सामने अमानक पॉलीथिन बनाए जाने की जानकारी लगी। जिस पर राजस्व एवं नगरपालिका के संयुक्त दल द्वारा तत्काल जिला उद्योग केंद्र के सामने स्थित वीना प्लास्टिक फैक्टरी में दबिश देकर अमानक पॉलीथिन बनाने की मशीनरी, कच्चा माल सहित 10 क्विंटल से अधिक स्टॉक को बरामद किए है। दल द्वारा प्रकरण बनाकर सम्पूर्ण फैक्टरी को सील कर दिया गया है। कलेक्टर सिंह ने व्यापारियों सहित जिलेवासियों से मांग की है कि वह पॉलीथिन का उपयोग न करें। अथवा अन्य सामाग्री के बने थैलो का उपयोग करके पॉलीथिन मुक्त सिवनी बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
सामाजिक संगठन आए आगे
जिले के सामाजिक संगठन भी पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगे इसके लिए वे लम्बे समय से प्रयासरत हैं। इनके द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पत्रिका के अभियान के साथ सामाजिक संगठनों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो