scriptअब करों बाघ का दीदार, सैलानियों के लिए तैयार पेंच | Now tax tiger, screw ready for tourists | Patrika News

अब करों बाघ का दीदार, सैलानियों के लिए तैयार पेंच

locationसिवनीPublished: Sep 17, 2019 11:50:31 am

Submitted by:

mantosh singh

एक अक्टूबर से खुलेंगे पेंच टाइगर रिजर्व के गेट

अब करों बाघ का दीदार, सैलानियों के लिए तैयार पेंच

अब करों बाघ का दीदार, सैलानियों के लिए तैयार पेंच

सिवनी. जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क सैलानियों के लिए अगले महीने की पहली तारीख से खुल जाएगा। हांलकि बारिश अबतक होने के कारण पार्क के सीमित हिस्सों को ही खोला जाएगा। बाद में इसमें विस्तार किया जाएगा। इस बार पेंच पार्क के गेट तय समय से 15 दिन पहले खुल सकेंगे। जिले में इस बार अच्छी बारिश हुई है। इसके चलते हर ओर हरियाली बिखरी हुई है। मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इसके कारण पर्यटक पार्क में वन्य जीवन के दीदार के लिए उत्साहित है।
पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन की परेशानी हाल के दिनों में हुई बारिश ने बढ़ा दी है। पेंच पार्क प्रबंधन को सैलानियों के लिए रास्ते खोलने हैं। साथ ही घास की छटाई कटाई करनी है। इसके साथ दूसरे इंतजाम किए जाने हैं। प्रबंधन का कहना है कि वे एक पखवाड़े में तैयारियां कर लेंगे। सैलानियों को निराश न होना पड़े। यह जरूर है कि पानी के कारण गीलापन ज्यादा होने के कारण कुछ सीमित रास्तों को ही सैलानियों के लिए खोला जाएगा। बाकी हिस्से को बाद में खोलने की कवायद की जाएगी। पिछले सत्र में रिकार्ड पर्यटक पहुंचे थे और पार्क को रिकार्ड राजस्व की प्राप्ति हुई थी। पार्क प्रबंधन को उमीद है कि इस साल भी अधिक संख्या में पर्यटक पार्क में वन्य जीवों का दीदार करने आएंगे।
बारिश का दौर थमने के साथ ही प्रदेश के सभी आठ नेशनल पार्क और 25 अभ्यारणों को 15 के बजाए एक अक्टूबर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। अपने क्षेत्र में बारिश के हालात और अंदरूनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पार्कों को खोलने का फैसला पार्क के डायरेक्टर पर छोड़ा गया है। जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए पहली तारीख से खोला जाएगा। फिल्ड डॉयरेक्टर विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि पार्क को पहली तारीख से खोलने का फैसला किया गया है। पार्क में रास्तों को दुरुस्त करने और बाकी बुनियादी इंतजाम किए जा रहे हैं जो पहली अक्टूबर के पहले समाप्त कर लिए जाएंगे।
बाघों की संख्या बढ़ी
मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा एक बार फिर से वापस मिल गया है। इस आंकड़े को बढ़ाने में पेंच पार्क का खासा योगदान रहा। माना जा रहा है कि पार्क में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हांलकि अधिकृत आंकड़े अभी नहीं आए हैं। पेंच पार्क में बाघों की संख्या ७० से ७५ के बताई जा रही है। पार्क में बाघों की संख्या में इजाफे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब पार्क के बफर और कोर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों में भी बाघों की आमद होने लगी है। पिछले दिनों एनएच-7 के आसपास भी बाघ कैमरों में रिकार्ड हुए थे।
एक नजर में पेंच पार्क
कुल क्षेत्रफल 292.83 वर्ग किलोमीटर।
1993 में टाइगर रिजर्व घोषित।
285 से अधिक प्रजाति के मिलते हैं पक्षी।
1200 से अधिक है वनस्पति प्रजाति
70 से 75 बाघों की संख्या।
38 व्यस्क बाघ।
उभयचरों की संख्या 10 हैं।
33 किस्म के मिलते हैं स्तनधारी जीव।
30 प्रकार के हैं रेंगने वाले जीव।
50 प्रकार की हैं मछलियां।
इनका कहना है –
मौसम खुल चुका है। एक अक्टूबर से पेंच पार्क के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ज्यादा पानी रहा तो पेंच पार्क के सीमित क्षेत्र को पहले खोला जाएगा।
– विक्रम सिंह परिहार, फील्ड डायरेक्टर पेंच टाइगर रिजर्व
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो