scriptओपन केप में रखी धान हो रही खराब | Paddy kept bad in open cape | Patrika News

ओपन केप में रखी धान हो रही खराब

locationसिवनीPublished: Oct 21, 2019 09:40:03 pm

Submitted by:

santosh dubey

मिलर्स को मिलिंग के लिए दी जा रही खराब धान

ओपन केप में रखी धान हो रही खराब

ओपन केप में रखी धान हो रही खराब

सिवनी. जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित नरेला के ओपन कैप में रखी धान की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए जाने से यहां बड़ी मात्रा में रखी धान खराब हो गई है। करोड़ों रुपए की धान खराब होने के मामले में अधिकारियों गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
ओपन कैप में रखे धान के स्टैग में स्पष्ट नजर आ रहा है कि धान खराब हो चुकी है। लेकिन अधिकारियों के मुताबित धान खराब नहीं होना बताया जा रहा है। वहीं मिलिंग तेजी से कराने के निर्देश पर डीएमओ और नागरिक आपूर्ति निगम के अफसर खराब धान मिलर्सों को दे रहे हैं।
हो रही बारिश से खराब धान की मात्रा बढ़ी
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से यहां रखी धान और भी ज्यादा खराब हो रही है। यहां ओपन स्टैग में लगभग १० लाख क्विंटल धान का भंडारण हुआ था। इसमें करीब पांच लाख क्विंटल धान मिलर्स को दिया जा चुका है। शेष धान अभी भी ओपन कैप में रखी है जिसे ३० अक्टूबर तक मिलिंग कराना है लेकिन मिलर्स द्वारा जमा किए जा रहे चावल को फेल करने को लेकर धान का उठाव कम हो गया। ऐसे में पूरा उठाव होना मुश्किल होता दिख रहा है। खराब धान मिलर्स को दिए जाने से मिलिंग करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त धान में टूटन अधिक हो रही है तथा धान से चावल लाल बन रहा है। वहीं उसी चावल को ही नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी फेल कर रहे हैं या फिर उसे जमा करने से इंकार कर रहे हैं। मिलर्सों का कहना है कि विभाग की ही गलती के कारण उन्हें अब परेशानी में डाल दिया गया है। वहीं दूसरी और अधिकारी धान का उठाव करने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। यहां के स्टैग में घटिया स्तर की तिरपाल ढाके जाने से धान खराब हो रही है। इससे पहले भी तिरपाल के फटे रहने के कारण भी धान के बोरों में रखी धान अंकुरित हो गई थी जिससे बड़ी मात्रा में धान के खराब होने पर आनन-फानन में उक्त धान को यहां से हटाया गया था।

इनका कहना है
धान के विषय में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मार्कफेड और नान ही बता सकते हैं।
एसके मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी

खराब धान का भी अच्छा चावल बनता है। ओपन कैप में रखी धान मार्कफेड की है। फिलहाल मैं बाहर हूं। अभी कुछ नहीं बता सकता।
आरआर सारसर, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो