scriptसिवनी के 368 व बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों पर 3.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान | panchayat chunav seoni | Patrika News

सिवनी के 368 व बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों पर 3.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान

locationसिवनीPublished: Jun 23, 2022 05:37:00 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

– सिवनी जनपद पंचायत के 129 व बरघाट के 90 सरपंच का चुनाव 25 को

सिवनी के 368 व बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों पर 3.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान

सिवनी के 368 व बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों पर 3.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान,सिवनी के 368 व बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों पर 3.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान,सिवनी के 368 व बरघाट के 253 मतदान केन्द्रों पर 3.42 लाख मतदाता करेंगे मतदान

सिवनी. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 25 जून (शनिवार) को हैं। प्रथम चरण में सिवनी व बरघाट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों का चुनाव होना हैं। इसमें सिवनी के 25 जनपद पंचायत वार्ड, 129 ग्राम पंचायत एवं 1872 पंच वार्ड का मतदान 368 मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। 99707 पुरुष एवं 97101 महिला तथा छह अन्य सहित कुल एक लाख 96 हजार 814 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

बरघाट के 25 जनपद पंचायत वार्ड, 90 ग्राम पंचायत व 1423 पंच वार्डों का मतदान 253 मतदान केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। 71905 पुरुष एवं 73811 महिला तथा सात अन्य सहित कुल एक लाख 45 हजार 723 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
बारिश हुई तो मतदान केन्द्र तक पहुंचना होगा मुश्किल
सिवनी. कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाओं सुनिश्चित करने के लिए अब तक दर्जनों निर्देशित कर चुके हैं। उनके निर्देशित किए जाने के बाद अमले ने इस दिशा में काम किया, लेकिन धरातल पर अब भी करीब दर्जनभर ऐसे मतदान केन्द्र हैं, जहां बारिश हुई तो पहुंचना मुश्किल होगा। सेक्टर अधिकारियों की बैठक में यह मामला सामने आया है।
करीब आधा दर्जन स्थानों के नाम उच्चाधिकारियों की बैठक में सेक्टर अधिकारियों ने बताए हैं। इसके बाद बड़े वाहन की जगह छोटे वाहन और बारिश में डूबने वाले मार्ग के अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दल को केन्द्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। अब देखना यह है कि दो दिन बाद मतदान दिवस को क्या स्थिति बनती है।
चुनाव प्रचार वाहन के दस्तावेजों का किया अवलोकन
सिवनी. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान 25 को हैं। इसको लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग से जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक जीएस चौहान लगातार मतदान केन्द्र, स्ट्रांग रूम आदि निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अन्य निर्वाचन गतिविधियों का अवलोकन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम नगझर, ईंदावाड़ी, भोमा एवं मुंडरई के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्याशी का प्रचार करते पाए गए वाहन को रोककर उसकी अनुमति संबंधी दस्तावेजों का आवलोन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो