script

कलक्टर ने केवलारी परियोजना अधिकारी को किया निलंबित

locationसिवनीPublished: Jan 22, 2019 09:45:48 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अश्लील बात करने और छेडख़ानी का आरोप

pariyojana adhikari news

कलक्टर ने केवलारी परियोजना अधिकारी को किया निलंबित

सिवनी. कलक्टर प्रवीण सिंह ने केवलारी परियोजना अधिकारी निर्मल ठाकुर को मंगलवार को निलंबित कर दिया। परियोजना अधिकारी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अश्लील बात करने और छेडख़ानी का आरोप था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं परियोजना अधिकारी के खिलाफ केवलारी में प्रदर्शन कर रही थी। कलक्टर ने सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सिवनी में मुलाकात कर उनका पक्ष जाना इसके बाद परियोजना अधिकारी को जिला मुख्यालय अटैच करने के बाद पूरे मामले की पड़ताल कर उक्त कार्रवाई की है।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि परियोजना अधिकारी पर गंभीर आरोप थे। इस पूरे मामले की जांच करने के साथ ही परियोजना अधिकारी पूर्व में जहां-जहां तैनात रहे हैं, वहां से पूरी जानकारी इकट्ठी की गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पड़ताल के दौरान यह मामला सामने आया है कि परियोजना अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को गलत जानकारी देने के साथ ही अधीनस्थों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है।
गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांच अक्टूबर २०१८ को शिकायत किया था। विशाखा समिति इसकी जांच कर रही थी। समिति की जांच रिपोर्ट भी कलक्टर के पास पहुंच गई है। कार्र्रवाई में विलंब होने पर १८ जनवरी को कार्यकर्ताओं ने केवलारी में प्रदर्र्शन शुरू किया था।
परियोजना अधिकारी केवलारी निर्मल ठाकुर के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्र्यकर्ताओं का आरोप है कि परियोजना अधिकारी केवलारी कार्र्यकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील बात करता है। आंगनबाड़ी कार्र्यर्ताओं ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपने के साथ परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि परियोजना अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीते १८ जनवरी को केवलारी में प्रदर्शन के बाद कार्र्यकर्ताओं ने पुलिस व राजस्व अधिकारियों से शिकायत किया था। उस समय एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
आंगनबाड़ी कार्र्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते तीन माह पूर्व परियोजना अधिकारी ने मौका पाकर एक कार्यकर्र्ता से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत किया। इस पर उनके खिलाफ संबंधित विभागी अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई। इसके बाद भी उन पर कोर्ई कार्रवाई नहीं हुआ। आरोप लगाया कि परियोजना अधिकारी ठाकुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा दें रहा हैं। जा रही है। उनके द्वारा अश्लील बातें किया जाना आम हो गया है। वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अच्छी नजरों से नहीं देखता है।

ट्रेंडिंग वीडियो