scriptनवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी | Deadbody of neontal found near canal | Patrika News
सिवनी

नवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी

चक 72 आरबी के पास दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों को देखकर चक 17 आरबी निवासी परमजीतसिंह ने रायसिहनगर पुलिस को सूचना दी।

सिवनीAug 12, 2016 / 06:05 pm

jainarayan purohit

demo pic

demo pic

रायसिंहनगर. चक 72 आरबी के पास दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों को देखकर चक 17 आरबी निवासी परमजीतसिंह ने रायसिहनगर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रायसिंहनगर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया। पुलिस के अनुसार दोनों नवजात शिशु मृत अवस्था में मिले थे जो करीब 15 से 18 घंटे पुराने थे। फिलहाल पुलिस ने परमजीतसिंह की सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरबी नहर पर इससे करीब पांच साल पूर्व भी एक नवजात शिशु थैले में रखा मिला था जो जीवित था। पुलिस इस तथ्य की जांच कर रही है कि शुक्रवार को मिले दोनों शिशुओं की मृत्यु घटनास्थल पर डालने से पूर्व हुई है अथवा बाद में। 

Home / Seoni / नवजात शिशुओं के शव मिलने से सनसनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो