scriptपेंच पार्क ने मप्र को दिलाया टाइगर स्टेट का दर्जा | Pench Park gave tiger state status to MP | Patrika News

पेंच पार्क ने मप्र को दिलाया टाइगर स्टेट का दर्जा

locationसिवनीPublished: Dec 22, 2019 11:40:37 am

Submitted by:

mantosh singh

टुरिया प्रवेश द्वार का लोकार्पण, पेंच नेचर कैम्प की शुरुआत

पेंच पार्क ने मप्र को दिलाया टाइगर स्टेट का दर्जा

पेंच पार्क ने मप्र को दिलाया टाइगर स्टेट का दर्जा

सिवनी. पेंच टाइगर रिजर्व में शनिवार को वन मंत्री उमंग सिंघार एवं पीएचई व जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे की मौजूदगी में टुरिया बेरियर प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं पेंच नेचर कैम्प का आरंभ हुआ।
कार्यक्रम में वन व पीएचई मंत्री द्वारा 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के टुरिया गेट एवं 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित आदिवासी विकास वनचेतना केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन कुरई विकासखण्ड के ग्राम टुरिया में किया गया। बरघाट विधायक अर्जुन काकोडिय़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, पेंच फील्ड डारेक्टर विक्रम परिहार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
पीएचई एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है कि पेंच नेशनल पार्क सिवनी जिले में है, पेंच पार्क के माध्यम से सिवनी एवं सिवनी जिले के निवासियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में पहचान मिली है। वही प्रदेश को टाईगर स्टेट का दर्जा दिलाने में भी पेंच टाईगर रिजर्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा मध्यप्रदेश पर्यटन स्थानों से भरा पूरा प्रदेश हैं। प्रकृति द्वारा प्रदेश को कई रमणीक स्थल उपहार में दिए गए है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश शासन द्वारा इन क्षेत्रों के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा हैं। जिसमें पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही स्थानीय निवासियों को रोजगार देना शासन की प्राथमिकता है। कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए कर्माझिरी गेट को विकसित किया जाएगा। जिससे विदेशी पर्यटक सीधे सुकतरा हवाई पट्टी पहुंचकर पेंच पार्क आ सकेंगें, वही जबलपुर की ओर से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने सिवनी नगरीय क्षेत्र के विकास की दिशा में सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य विकासकार्यो में शासन स्तर से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी अपने उद्बोधन में दिया। साथ ही 5 लाख रुपये लागत की खवासा हाई स्कूल के बाउंड्री वाल के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।
वनमंत्री सिंघार ने कहा कि प्रदेश को टाईगर स्टेट का दर्जा मिलना सभी के लिए गौरव की बात हैं। इसमें सिवनी जिले के पेंच टाईगर रिजर्व ने भी अपना सहयोग दिया हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए वन विभाग के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी के साथ स्थानीय निवासियों का भी अतुल्यनीय योगदान रहा हैं। सिंघार ने कहा कि आज हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता हैं। वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण से ही हम बढ़ते तापमान तथा ग्लोबल वार्मिग से मानव जीवन को बचा सकते हैं।
नेचर कैम्प का आरंभ एवं पत्रिका का विमोचन
वन मंत्री एवं पीएचई मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा टुरिया गेट के लोकार्पण कार्यक्रम के साथ ही नेचर कैम्प का आरंभ स्कूली बच्चों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों को प्रकृति एवं जीव विविधता से जोडऩे की दिशा में पेंच टाईगर रिजर्व द्वारा की गई नेचर कैम्प की इस पहल में प्रत्येक रविवार स्कूली बच्चो एवं शिक्षकों को बहुत ही कम दरों पर पार्क का भ्रमण करवाने के साथ ही जीव विविधता से जोड़ा जाएगा। इन बच्चो के लिए पेंच टाईगर पार्क एवं वन्य जीवों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आइये पेंच को पहचानें पुस्तक को भी पार्क प्रबंधन द्वारा तैयार किया गया है। जिसका विमोचन भी उपस्थित मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो