scriptसूरज की तेज तपन से लोग हलाकान | People from the sun's strong tinnitus | Patrika News

सूरज की तेज तपन से लोग हलाकान

locationसिवनीPublished: May 06, 2018 12:29:54 pm

Submitted by:

mahendra baghel

४१ डिग्री एवं रात का तापमान २३ डिग्री हो गया है।

People from the sun's
सिवनी. इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी अपने जरूरी कामों को निपटाने के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलना ही पड़ रहा है। इस आसमानी आग से बचने के लिए लोग अपने-अपने तरह के उपाय भी कर रहे हैं। कोई गमछा लपेटकर चल रहा है, तो कोई छाता लेकर चल रहे है। इसके विपरीत रोज कमाने खाने वाले अपने ढंग से बचाव का उपाय करते हुए इस बरसती आाग में अपने को झुलसाने के लिए मजबूर हैं। दिन का तापमान ४१ डिग्री एवं रात का तापमान २३ डिग्री हो गया है।
जहां सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के मध्य के किसी भी मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है। सूर्य की तपन दिन में एवं रात में उमस हो रही है।
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के और भी उपाय कर रहे हैं। ठंडे पानी का उपयोग पीने के लिए और इसके अलावा कोल्डड्रिंक्स, आइसक्रीम, गन्ने का रस तथा रसदार फलों का सेवन कर राहत पा रहे हैं। गर्मी का यह मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालने वाला होता है।
इस मौसम में खान-पान में की गई जरा से चूक व्यक्ति को परेशानी में डाल सकती है। इस मौसम में विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती ही है। सामान्य तौर पर स्वस्थ्य रहने वाले व्यक्तियों को भी सावधानी रखना आवश्यक है। डॉ. पी सूर्या का कहना है कि घर से निकलते समय शीतल पानी पीकर निकलना चाहिए। खाने पीने का विशेष ध्यान रखे।
नहीं हो रही नियमित साफ-सफाई
सिवनी. नगर के बारापत्थर कॉलोनी क्षेत्र में नियमित साफ.-सफाई नहीं होने के कारण चहूंओर गंदगी का आलम बना हुआ है। क्षेत्र के आसपास रहने वाले नागरिकों ने बताया कि यहां नियमित रूप से साफ.-सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी का अंबार लगा है। वार्ड में साफ.-सफाई नहीं है। इस कारण वार्ड में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। नालियां जाम व क्षतिग्रस्त हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं नाली खुली होने के कारण लोगों को बदबू से परेशानी होती है।
किसान जला रहे नरवाई
सिवनी. इन दिनों किसानों के द्वारा नरवाई जलाई जा रही है। जिससे कई बड़े हादसे होने की संभावना बनी हुई है। कई जगह खेत ग्राम से लगे हुए है। आग गांव तक फैल रही है। सड़क किनारे लगे खेत में नरवाई जलाने पर रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को भी वाहन में आग न लगे इसका डर सता रहा है। प्रशासन किसानों से नरवाई नहीं जलाने की बात कही है। लेकिन कुछ किसानों के द्वारा नरवाई जलाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो