scriptयोग करने आगे आए लोग | People who came forward for yoga | Patrika News

योग करने आगे आए लोग

locationसिवनीPublished: Jun 22, 2018 12:21:38 pm

Submitted by:

santosh dubey

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योग

International Yoga Day, Modi, CM, PM, Health, Pranayama, Jail, Prison

योग करने आगे आए लोग

फोटो… 21 सिवनी 06
सिवनी. अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में योग एवं प्राणायाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित जिले के तहसील एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय व सभी शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं, जेल में सुबह योग एवं प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उत्साह के साथ हर वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला मुख्यालय में शासकीय पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों समेत आमजनों ने योग व सूर्य नमस्कार किया।
योग दिवस पर दिखा उत्साह
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरापलारी में गुरुवार को योग दिवस मनाया गया। इसमें योग शिक्षक हरिसिंह ठाकुर ने गणमान्य लोगों एवं छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा योगा किया गया। ग्राम के चौकी प्रभारी प्रदीप पांडे, दिलीप बघेल, व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप अवधवाल, विष्णु शर्मा, जीवनलाल ठाकुर, प्रभारी प्राचार्य एसके साहू, दिनेश दुबे, डीके बेदी, रमेश रजक, पालक शिक्षक संघ की अध्यक्ष पुष्पा अवधिया एवं शिक्षिका प्रियंका भारद्वाज सहित ग्राम के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति रही।
कैदियों ने किया योग, प्रशिक्षण शिविर का समापन आज
योग दिवस पर 123 बंदियों ने योग किया। यहां पिछले 14 जून से योग प्रशिक्षण शिविर लग रहा है जिसका समापन 22 जून को होगा। उपजेल लखनादौन में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण के दौरान कैदियों को जेलर अभय वर्मा की देखरेख में प्रतिदिन सुबह पांच बजे से छह बजे तक रोजाना एक घंटे तक प्रशिक्षक राम कुमार खंगार और घनश्याम भलीपाल के द्वारा प्राणायम, अलोम-विलोम, शीर्ष आसन, कपालभारती, शवासन ओर अन्य योग का अभ्यास कराया जा रहा हैं। सेंट्रल जेल जबलपुर के अलावा उसी संभाग के अंतर्गत आने वाली लखनादौन की उपजेल में लगातार विगत वर्षों से जेलर अभय वर्मा के मार्गदर्शन से निरंतर योगाभ्यास कराया जाता रहा है। लगभग 123 बंदियों ने योग दिवस पर योग किया।
सरस्वती शिशु मंदिर गनेशगंज, ग्राम भारती में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के विद्यार्थी, शिक्षक स्टाफ, अभिभावक एवं समिति के सदस्यों की सहभागिता रही। नेहरू युवा केंद्र केवलारी एवं जनपद पंचायत द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केवलारी जनपद सदस्य पवन यादव, जनपद सीइओ विनोद मरावी, रंजीत राय चौधरी, अशोक, योग शिक्षक बाल गोविंद पाठक, गणेश झारिया, प्राचार्य बायएस बघेल, एसपी पटले, पीडी नाग, अखलेश साहू, दीपेश पांडे, अखिलेश, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक समन्वयक प्रवीण दुबे, एवं केवलारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि छात्र एवं नेहरु युवा केंद्र के मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रशिक्षक कुमारी माधुरी गहलोद की उपस्थिती में किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ने योग दिवस कार्यक्रम में सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक भाग लिया।
करें योग रहें निरोग
शासकीय हाईस्कूल मुंगवानीकलां में विश्व योग दिवस का आयोजन सरपंच तेजलाल सनोडिया के मुख्यातिथि एवं गणमान्य नागरिकों शिक्षकों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में हर्षोंल्लास से किया गया। प्रभारी प्राचार्य सुनील तिवारी, योगेंद्र जैन, गोलू जैन, शिवकुमार सोनी ने योग से जुड़े रोग मुक्ति के उपाय के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राधेश्याम यादव, प्रधान पाठक अंतराम बघेल, महेंद्र कुमार दुबे, सहेंद्र कुमार राय, शिव कुमार सनोडिया, सुरेंद्र कुमार सनोडिया, माया मर्सकोले, सुनीता चौरसिया, सीता शर्मा, अनीता राठी, शरद वैस, कपिल शर्मा आदि ने योग किया।
घंसौर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में किया योग
विश्व योग दिवस के अवसर पर स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर जनपद पंचायत व जनपद शिक्षा केंद्र के सौजन्य से एक दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया गया।
योग दिवस पर शिक्षक और अधिकारी ही पहुंचे
जनपद पंचायत छपारा के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को योग करने वालों की संख्या में काफी कमी देखी गई। यहां शिक्षक और अधिकारी ही पहुंचे।
विश्व योग दिवस पर यहां शिक्षक, महिला बाल विकास, वन विभाग, पुलिस विभाग, जल संसाधन विभाग अन्य लोग इस शिविर में शामिल हुए। लेकिन योग दिवस के दिन जितनी संख्या में लोगों को पहुंचना था उतना नहीं पहुंचे। यहां जनपद पंचायत की सीइओ शिवानी मिश्रा, बीआरसी सुनील राय, योग प्रशिक्षक अनिल चंद्रवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी माधवराव उइके, नायब तहसीलदार, श्याम सेठ राय जनपद अध्यक्ष केसरबाई उइके, जनपद उपाध्यक्ष नीरज दुबे, उप सरपंच सुरजीत सिंह, राकेश बेस, नवनीत सिंह, जयदीप सिंह चौहान आदि लोगों ने योग किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो