सिवनी

एनएच-7 में शव रखकर किया प्रदर्शन

शव को पुलिस ने बटवानी चौक पर रोका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सिवनीOct 03, 2018 / 05:23 pm

mahendra baghel

एनएच-7 में शव रखकर किया प्रदर्शन

सिवनी. लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के बटवानी चौक पर भड़ारपुर के किसान संतकुमार (३२) का शव मंगलवार को पुलिस ने रोक लिया। शव लेकर परिजन नागपुर से आ रहे थे। वे लोग ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में शव के साथ प्रदर्शन करने वाले थे। इसबीच इसकी जानकारी होते ही दोपहर १२ बजे पुलिस ने बटवानी चौक पर उनको रोक लिया।
इसकी सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व राजनीतिक दल के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण शव को कलेक्ट्रेट में ले जाने की जिद पर अड़ गए। जब पुलिस के आगे उनकी नहीं चली तो हाइवे का एक मार्ग जाम कर दिया। वे किसान के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा। बकाया राशि के भुगतान की मांग कर रहे थे। करीब छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद विधायक व कलेक्ट र ने किसान के परिजनों को १० लाख रुपए मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। इस दौरान हाइवे पर करीब छह घंटे तक वन-वे से वाहनों का अवागमन होता रहा।
जानकारी के अनुसार विगत चार दिन पूर्व किसान संतकुमार ने विषाक्त का सेवन किया था। किसान ने विगत दिनों समिति पर चना बिक्री किया था, लेकिन उसका भुगतान नहीं होने से वह आक्रोशित था। उसने कई बार प्रशासन से भुगतान किए जाने की बात कही, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि किसान की मौत के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। उधर जिला प्रशासन ने विगत दिनों इस मामले में कहा था कि मृतक के नाम से किसी भी समिति पर पंजीयन नहीं है। कलेक्टर गोपालचंद डाड ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। सच्चाई क्या है पता लगाने के बाद जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर विधायक दिनेश राय मुनमुन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना, जकी अनवर, मोहन चंदेल, घनश्याम पटेल, राजा बघेल, दिलीप बघेल, संजू बघेल, देवी चौहान, राजेश सोलंकी, दिलीप माना ठ ा कुर, गेंद लाल भलावी, नौवत सनोडिया, गया सनोडिया, परसराम सनोडिया, परमानंद, गोपी साहू, नीरज सक्सेना, किशोर सेंगर, अशोक डेहरिया, कलेक्टर गोपालचंद डाड, एसपी विवेक राज सिंह, एसडीएम हर्ष सिंह, तहसीलदार प्रभात मिश्रा, लखनवाड़ा टीआई मय फोर्स सहित उपस्थित रहे।

Hindi News / Seoni / एनएच-7 में शव रखकर किया प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.