scriptपुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी | Police arrested for robbery | Patrika News

पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी

locationसिवनीPublished: Sep 27, 2018 11:37:16 am

Submitted by:

mahendra baghel

सिवनी जिले के तीन आरोपी

chhindwara

देर रात पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली जिसके आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिवनी. जिले के तीन आरोपियों को जबलपुर में लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी द्वारा 13 सोने की चेन, 4 मंगलसूत्र, 6 मोबाइल, 53 सौ रुपए नगदी एवं तीन दो पहिया वाहन जब्त किए गए है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश त्रिपाठी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में संभाग के थाना प्रभारियों के हमरा टीम गठित कर लगाया गया था। थाना प्रभारी मदन महल प्रीति तिवारी को थाना मदन महल में पदस्थ उप निरीक्षक सीएल पटेल द्वारा सूचना दी गई कि सिवनी के रहने वाले संजय, रामपाल एवं योगेश के द्वारा जबलपुर में लूट की घटनाएं की जा रही है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जबलपुर निवासी अंकित के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। अभी तक लुटेरों से 20 लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इस पूरी कार्रवाई में मदनमहल थाना प्रभारी प्रीति तिवारी, उप निरीक्षक सीएल पटेल, संजय सिंह धुर्वे, श्वेता, राजेश, शैलेंद्र, नीरज, सत्य प्रकाश, सुरेंद्र, संदीप सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सिवनी. लखनादौन थाना क्षेत्र घंसौर रोड दूधडेरी के पास से पुलिस ने खुरसीपार थाना छपारा निवासी सेख हनीफ को एक किलो 450 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवक गांजा बेचने जा रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
अवैध कच्ची शराब जब्त
सिवनी. लखनादौन थाना क्षेत्र करनपुर ग्राम निवासी सकरबाई के पास से पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। वहीं कान्हीवाड़ा पुलिस ने ग्राम थावरी से 14 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।
घर से जप्त किए गए 15 सिलेंडर
लखनवाड़ा थाना क्षेत्र गोपालगंज निवासी राजेन्द्र जैसवाल के घर से 15 अवैध गैस सिलेंडर फूड विभाग ने जब्त किया है। बताया जाता है कि यह कई दिनों से कालाबाजारी का खेल चल रहा था। जहा सूचना पर फूड विभाग ने कार्रवाई की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो