नागपुर से पीछा करते हुए सिवनी पहुंची टीम
आइजी जबलपुर ने पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक को सूचना दिया कि कुछ लोग नागपुर से करीब २५ किग्रा गांजा लेकर सिवनी के रास्ते आने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक ने सूचना के बाद सिवनी से एक पुलिस टीम नागपुर भेजा। पुलिस टीम नागपुर से आरोपियों को पीछा करते हुए जिस बस से वे सिवनी आए उसमें सवार होकर वे भी सिवनी पहुंचे। इसके बाद सिवनी बस स्टेण्ड पर फिल्मी स्टाइल में उनको गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बस स्टेण्ड पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किए जाने की बात बताई है।