सिवनी

हॉकी में पुलिस बॉयज ने ब्रदर्स क्लब को 5-1 से हराया

पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जारी

सिवनीJan 17, 2019 / 08:20 pm

sunil vanderwar

मड़वा रीजन ने 1-0 से जीता मैच, फिर भी नहीं पहुंची सेमीफाइनल

सिवनी. पुलिस बॉयज क्लब एवं यंगस्टार क्लब सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्व. देवेन्द्र सिंह राजपूत, स्व. मुख्तारूल करीम आज़मी एवं स्व. आदिल रसीद खान की स्मृति में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत पुलिस मैदान सिवनी पर गुरुवार को 2 मैच खेले गए।
पहला मैच पुलिस बॉयज एवं ब्रदर्स क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस बॉयज 5-1 से विजयी रही। पुलिस बॉयज की ओर से शुभम लाहोरिया ने 4 एवं शैलेन्द्र ने 1 गोल किया। वहीं ब्रदर्स क्लब की ओर से असरफ खान ने 1 गोल किया। इस मैच के निर्णायक रीतेश ठाकुर तथा रसीद कुरैशी थे, जबकि टेबल रेफरी देवेन्द्र ठाकुर थे।
द्वितीय मैच सफी स्पोर्टस एवं बॉयज क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें बॉयज क्लब 6-1 से विजयी रहा। बॉयज क्लब की ओर से शहनवाज कुरैशी एवं वाजिद खान ने 2-2 गोल तथा जीशान अली एवं रसीद कुरैशी ने 1-1 गोल किया। वही सफी स्पोर्टस की ओर से सदान ने 1 गोल किया। इस मैच के निर्णायक दीपक यादव तथा आसीम खान थे जबकि टेबल रेफरी देवेन्द्र ठाकुर थे।
प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रवक्ता दीपक यादव ने बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच बॉयज क्लब एवं यंग स्टार क्लब के मध्य दोपहर 01 बजे से होगा। इसके उपरांत दूसरा मैच ब्रदर्स क्लब एवं सफी स्पोट्र्स के मध्य दोपहर 02 बजे से किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.