scriptपुलिस ने किया आठ लोगों पर मामला दर्ज | Police filed case against eight people | Patrika News

पुलिस ने किया आठ लोगों पर मामला दर्ज

locationसिवनीPublished: Mar 14, 2018 11:53:00 am

Submitted by:

mahendra baghel

बोर से मोटर निकालने पर विवाद

Police

पुलिस

सिवनी. स्थानीय थाना क्षेत्र के दरबई ग्राम में देर रात को खेत में खुदे हुए बोर को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते आधा दर्जन लोगों ने गांव के ही खड़क सिंह चंद्रवंशी के ऊपर हमला कर दिया। खड़क के सिर में चोट आई है। घटना की सूचना १०० डायल को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि गांव के जीतसिंह के बाड़ी में खड़क सिंह ने पानी के लिए बोर खनन करवाया था। बोर से खड़क सिंह के द्वारा मोटर निकाली गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गांव के आधा दर्जन लोगों ने खड़क सिंह पर हमला कर दिया। आठ लोगों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
खेत से मोटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडीपार स्थित खेत से मोटरपंप चोरों ने चुरा लिए। खेत मालिक राजेन्द्र मरावी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवेन्द्र उइके को पकड़कर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि मोटर चोरी की वारदात को अकबर वार्ड निवासी नीतेन्द्र के साथ मिलकर की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटर पंप को जंगल से बरामद किया। नीतेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसका फार्म हाउस है, जहां से मुर्गी हर दिन चोरी होती थी। राजेन्द्र पर शक होने पर उसकी मोटर चुरा लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवार्ई शुरू कर दी है।
विषाक्त के सेवन से युवक गंभीर
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय वार्ड निवासी 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। दवा सेवन से युवक की हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी लगते ही परिजन युवक को जिला अस्पताल लाया गया।
आग में झुलसी विवाहिता रैफर
सिवनी. धनौरा थाना क्षेत्र के सुनवारा निवासी मेघा पति दीपक (२२) आग की चपेट में आकर झुलस गई। पुलिस ने बताया कि मेघा घर में काम के दौरान आग की चपेट में आकर झुलस गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने नागपुर रेफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो