scriptपानी पर शुरु हुई राजनीति, नेता खुद को बता रहे किसान हितैषी | Politics started on water politician telling himself farmer friendly | Patrika News

पानी पर शुरु हुई राजनीति, नेता खुद को बता रहे किसान हितैषी

locationसिवनीPublished: Jan 25, 2018 12:03:08 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

संजय सरोवर की नहरें बन्द होने से किसानों में असंतोष

Kasrad narmda Bridge barwani

Kasrad narmda Bridge barwani

सिवनी. नहर बंद होने से परेशान किसान नेताओं के पास पहुंचकर नहर से पानी शुरु कराने की मांग कर रहे हैं। कोई विधायक तो कोई पार्टी जिला अध्यक्ष से मिलकर समस्या सुना रहा है। नेता भी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।
भीमगढ़ से प्रदाय होने वाला पानी किसानों की आवश्यकताओं से जुड़ा एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है। क्षेत्र के कृषकों को इसका पानी हर हालत में मिलना चाहिए। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह द्वारा बुधवार को केवलारी क्षेत्र से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्षों, किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कही गई।
उन्होंने कहा कि मुझे सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुपलीकर, कलेक्टर डाड एवं सिंचाई विभाग के जिले के उच्च अधिकारियों ने जल्द से जल्द स्थिति का आकलन कर कृषकों को पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। किंतु यदि जरूरत पड़ी तो मैं मुख्यमंत्री से भी मिलूंगा।
पाल ने कहा कि भीमगढ़ के गेट बंद होने से क्षेत्र के कृषकों में जो चिंता व्याप्त है उसे समझा जा सकता है। यह किसानों की फसल से जुड़ा मुद्दा है। कृषि आधारित सिवनी जिले में यदि किसान परेशान होगा तो समूचे जिले के व्यापार में इसका प्रभाव पड़ता है। हमारे लिए सिवनी फस्र्ट ही प्राथमिकता है। जिले के हित और विकास के लिए हम हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे।
नहरें बन्द होने से किसानों में असंतोष
जिले के सबसे मुख्य कृषि क्षेत्र में अचानक नहर से पानी का प्रवाह बंद हो जाने से किसानों में असंतोष है। किसानों की मांग पर विधायक ने भी इस पर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की है। किसानों व प्रतिनिधियों ने बताया कि एक दिन पूर्व शाम अचानक बिना किसी सूचना के संजय सरोवर की नहरें बंद हो जाने से जहां एक औऱ किसान आक्रोशित है वहीं किसानों के चेहरों में फसलों को लेकर चिंता की लकीर दिखाई दे रही है।
किसान व विधायक ने जताई नाराजगी
विधायक रजनीश सिंह को जब इस संबंध में जानकारी लगी तो उन्होंने इस गम्भीर समस्या पर तुरंत अधिकारियों से बात कर बिना किसी सूचना के पूर्व नहर बंद किए जाने पर अपनी नाराजगी दिखाई और अतिशीघ्र संजय सरोवर के गेट खोले जाने के लिए आग्रह किया एवं पानी न मिलने पर उग्र आन्दोलन की भी चेतावनी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो