scriptसप्तमि, महाअष्टमि, महानवमी की सामूहिक रूप से होगी पूजा | Puja will be held in the sixth, Mahaashtami, Mahanavami collectively | Patrika News

सप्तमि, महाअष्टमि, महानवमी की सामूहिक रूप से होगी पूजा

locationसिवनीPublished: Apr 04, 2019 09:18:19 pm

Submitted by:

santosh dubey

श्रीश्रीश्यामाबाड़ी में वासन्तिक नवरात्रोत्सव की तैयारियां पूर्ण

Mother Durga, Navaratri, Chaitra, Shree Shreeshiamadi, Pt. Yashovardhan Mishra, Sivani, Sanskar, Dharma

सप्तमि, महाअष्टमि, महानवमी की सामूहिक रूप से होगी पूजा

 

सिवनी. श्रीश्रीश्यामाबाड़ी में वासन्तिक नवरात्रोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
सेवायत श्रीश्रीश्यामाबाड़ी के पं. यशोवर्धन मिश्र ने बताया कि प्रतिपदा प्रात:काल सेवा जागेश्वर प्रसाद पटैल ग्राम पिंडरई, सायंकालीन सेवा सरदार सिंह बघेल ग्राम तिघरा, द्वितिया प्रात: सेवा अशोक तिवारी सिवनी, सायंकालीन सेवा गोविन्द प्रसाद अवस्थी भैरोगंज, तृतिया प्रात: सेवा नारायण प्रसाद उपाध्याय सिवनी सायं सेवा कल्पना त्रिपाठी छिंदवाड़ा, चतुर्थी प्रात:सेवा राजेन्द्र कुमार तिवारी रश्मि तिवारी सिवनी, सायं सेवा शुचि तिवारी शेखर तिवारी मण्डला, पंचमी प्रात: सेवा. ओमप्रकाश सिंह बघेल सिवनी सायंसेवा मथुराप्रसाद बघेल ग्राम फरेदा, षष्ठि प्रात:सेवा. ईश्वर सिंह ग्राम सिमरिया सायं सेवा. रविशंकर सनोडिया ग्राम बोरदई, सप्तमि, महाअष्टमि, महानवमी की सेवा व्यक्तिगत न हो कर सामूहिक रूप से श्रीश्रीश्यामाबाड़ी के सभी सेवकगणों द्वारा होगी।
रामनवमी के विशिष्ट पूजन का आयोजन तोताराम दुबे सिवनी, लवकेश नाथ सिंह दादू सिवनी, अमित आहूजा सिवनी द्वारा आयोजित रहेगा।
प्रतिदिन की समयसारिणी के अनुसार सुबह छह बजे से आठ बजे तक श्रीभगवती का श्रृंगार एवं आठ बजे प्रात: श्रृंगार आरती तत्पश्चात भगवती की विशेषसपर्या एवं 10.30 पर पुन: आरती तत्पश्चात प्रतिदिन होम। प्रात:काल प्रतिदिन दीक्षित साधकों एवं भक्तों के द्वारा पुरश्चरण। सायंकाल चार बजे से पांच बजे तक सायंकालीन श्रृंगार एवं पांच बजे से 7.30 बजे तक सायंकालीन विशेष सपर्या तत्पश्चात सायं आरती एवं श्रीश्रीबगला अष्टोत्तरशतनामस्तोत्र का सामूहिक पाठ होगा। सभी साधक शरणागतवृन्द से कहा गया है कि वे महामाया की इस महासपर्या में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो