script

अयोध्या के लिए रामाग्रह यात्रा में शामिल होंगे जिले के रामभक्त

locationसिवनीPublished: Feb 17, 2019 11:43:31 am

Submitted by:

santosh dubey

कपीश्वर मंदिर सिवनी में प्रतीकात्मक चार शिलाओं का किया गया पूजन
 

Rambhakta, Ayodhya, Ramagraha, Babri Masjid, Ramjanma land, Shankaracharya, Prayag

अयोध्या के लिए रामाग्रह यात्रा में शामिल होंगे जिले के रामभक्त

सिवनी. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्य स्थल अयोध्या में श्रीराम मंदिर के होने वाले शिलान्यास और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आदेश के परिपालन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कपीश्वर मंदिर सिवनी में प्रतीकात्मक चार शिलाओं का पूजन किया गया। इस पूजन कार्यक्रम के लिए चार शिला, जया, पूर्णा, नंदा और भद्रा छपारा से भी आई थी। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित हुए।
श्रीराम के इस कार्य में देशभर के लाखों राम भक्तों के साथ ही सिवनी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने 18 फरवरी को प्रयागराज होते हुए रामाग्रह यात्रा में शामिल होने का संकल्प व्यक्त किया है।
कपीश्वर मंदिर बारापत्थर सिवनी में मां नर्मदा प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास में सहभागी होने का पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर हमें द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य महाराज द्वारा दिया गया है। अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के लिये सिवनी से बड़ी संख्या में राम भक्त 21 फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। उक्त आशय का संकल्प सिवनी में आयोजित शिला पूजन कार्यक्रम में व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्रीय हिंगलाज सेना के सिवनी जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के लिए चार शिलाओं जया, पूर्णा, नंदा, भद्रा, नामक शिलाओं का प्रतीकात्मक पूजन हनुमान चालीसा और सामूहिक शंखनाद के साथ भगवान राम जानकी, हनुमानजी, सभी देवी-देवताओं का आव्हान कर पूजन आरती, अर्चन वंदन किया गया किया गया। विद्वान आचार्य पं. उपेंद्र तिवारी, पं. भूपेंद्र तिवारी एवं पं. संतोष तिवारी के आचार्यतव में पूजन विधि विधान से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों सनातन धर्मी, गुरु भक्तों, श्रद्धालुओं की वृहद बैठक में पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा दिए गए धर्मा देश का स्वागत और समर्थन व्यक्त किया गया। बैठक को पं. महेश प्रसाद तिवारी, हिंगलाज सेना महासचिव श्रीराम बघेल, आशा देवी सनोडिया, पं. अजय मिश्रा, पं. ओम प्रकाश तिवारी, पं. अविनाश तिवारी, पं. विजय तिवारी, जयदीप बैस, अश्वनी बबला मिश्रा, अतुल मोदी, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि ने अपने संयुक्त उद्बोधन में कहा कि सिवनी जिलावासियों के सौभाग्य का विषय है कि सिवनी में अवतरित दो वैदिक पीठों के शंकराचार्य महाराजश्री के शुभ हस्ते राम जन्म भूमि में 21 फरवरी को शिलान्यास किया जाना है। परम धर्मसंसद में पारित प्रस्ताव के अनुरूप 17 फरवरी से रामाग्रह यात्रा प्रारंभ कर 21 फरवरी को अयोध्या में शिलान्यास करने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो