scriptजारी की तबादला सूची, चर्चा में कई नाम | DEO released transfer list, many names in discussion | Patrika News

जारी की तबादला सूची, चर्चा में कई नाम

locationसिवनीPublished: Aug 18, 2019 12:46:17 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सहायक ग्रेड-१, २, ३ व भृत्यों के हुए स्थानांतरण

seoni

सरकारी शिक्षक की बेटी को कर्मकार मंडल की पात्रता, छात्रवृत्ति जारी

सिवनी. तबादलों के जारी दौर में अब जिला शिक्षा अधिकारी ने भी २३ नामों की सूची जारी की है। जिसमें सहायक ग्रेड१, २ एवं ३ के अलावा भृत्य शामिल हैं। इस सूची में कुछ नाम ऐसे हैं, जो चंद महीने पहले ही यहां से वहां हुए थे, अब फिर वहां से जिला मुख्यालय या मनचाही जगहों पर तबादला पाने में सफल रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी नाम के स्थानांतरण होने की संभावना जाहिर की जा रही है।
मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र अनुसार स्थानांतरण नीति वर्ष २०१९-२० के अनुसार गैर शैक्षणिक अमले के स्थानांतरण नीति के बिन्दु अनुसार कर्मचारियों का तहसील के अंदर तथा जिला स्तर के संवर्गों के लिपिकीय कर्मचारियों का जिले के अंदर स्वैच्छा अथवा प्रशासकीय दृष्टि से स्थानांतरण आदेश कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत कर्मचारियों के स्थानांतरण समान सामथ्र्य एवं समान वेतनमान में तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्थापना शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक हीरालाल सनाड्य बीइओ कार्यालय केवलारी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या मठ सिवनी स्वैच्छा अनुसार किया गया है। गौरतलब है कि इन्हें कुछ महीनों पूर्व ही डीइओ कार्यालय सिवनी से बीइओ कार्यालय केवलारी स्थानांतरित किया गया था, जो कि पुन: सिवनी स्थानांतरण पाने में सफल रहे। ये अपनी कार्यशैली के लिए चर्चा में बने रहे हंै। इनके अलावा कुछ और नाम चर्चा में हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण सूची में अगला नाम संदीप सूर्य है, जो कि उमावि कन्या बरघाट से उमावि हथनापुर। देवेश कुल्हाड़े डाइट केवलारी से उमावि मोहबर्रा। आलोक दीक्षित उमावि मोहबर्रा से डाइट केवलारी। अनीसा खान बीइओ कार्यालय सिवनी से बीइओ कार्यालय छपारा। शकुन्तला तिवारी बीइओ कार्यालय छपारा से बीइओ कार्यालय सिवनी। अशोक कुमार परते डाइट केवलारी से हाइस्कूल कन्या खैरापलारी। श्रीराम मरावी हाइस्कूल कन्या खैरापलारी से डाइट केवलारी। आशीष कवास डीइओ कार्यालय सिवनी से बीइओ कार्यालय केवलारी। संजय पटले उमावि रूमाल से डीइओ कार्यालय सिवनी। पियूष जैन उमावि मुंगवानी से डीइओ कार्यालय सिवनी। वर्षा देवी ठाकरे डाइट केवलारी से उमावि छींदा। पीके तिवारी उमावि छींदा से बीइओ कार्यालय लखनादौन। शरद कुमार बरकड़े बीइओ धनौरा से डाइट केवलारी। देवेश हनवत बीइओ धनौरा से बीइओ सिवनी। विनय कुमार सोनी बीइओ सिवनी से बीइओ धनौरा स्थानांतरित किया गया है।
भृत्यों के हुए स्थानांतरण आदेश –
जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल के द्वारा भृत्यों के जारी स्थानांतरण आदेश के तहत अजयकुमार यादव को डाइट केवलारी से शासकीय माध्यमिक शाला मलारी। रामायण प्रसाद परते को डाइट केवलारी से उमावि सरेखा। हरगोविंद काकोडिया हाइस्कूल कन्या भोमा से डाइट केवलारी। रैहान खान उमावि हथनापुर से माध्यमिक शाला कस्तूरबा बार्ड सिवनी। रतेेन्द्र कुमार जायसवाल उत्कृष्ट केवलारी से उमावि खामी। गोपाल प्रसाद ब्रम्हवंशी उमावि सरेखा से बीइओ केवलारी। गुलजारी लाल ठाकुर बीइओ केवलारी से डाइट केवलारी स्थानांतरित किए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो