script

योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश

locationसिवनीPublished: Oct 06, 2019 12:26:53 pm

Submitted by:

santosh dubey

36 घंटे बाद भूख हड़ताल खत्म

योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश

योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश

लखनादौन. जिले के लखनादौन तहसील के करीब एक हजार क्षेत्रीय किसान और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करते हुए 15 किसानों ने तहसील परिसर में शासन और प्रशासन के विरुद्ध अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु कर दी थी।
किसानों का आरोप था कि प्रशासन में बैठे अधिकारी उनके हक और अधिकारों का शोषण कर रहे हैं अधिकारियो द्वारा योजनाओं में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी किया जा रहा है। किसानों को योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा हैं हाल ही में केंद्रीय सहायता योजना में लाभान्वित हुए 225 गरीब आदिवासी किसानों के खाते से तीस-तीस हजार रुपए अधिकारी और बैंक मैनेजर की मिली भगत से 67 लाख 50 हजार की राशि में हेरफेर किया गया हैं। लगातार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही किए जाने से नाराज किसान और उनके अधिकारों के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आंदोलन करते हुए भूख हड़ताल तहसील परिसर में शुरू कर दी थी जो पिछले 36 घंटो से जारी थी। कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह और कलेक्टर के आश्वासन की 10 दिनों में सभी प्रमुख मांगे जो जिला स्तर के अधिकारियो के लेवल की हैं उन्हें हल कर दिया जाएगा। वहीं भूख हड़ताल में बैठे किसानों का कहना हैं कि 10 दिनों में मांगे पूरी नही होती हैं तो फिर से व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो