सिवनी

रूलर अर्बन मिशन से चल रहा ग्रामों को संवारने का प्रयास

वर्ष 2016 में एक ग्राम में शुरू हुआ कार्य, अब 12 ग्राम में तक पहुंचा

सिवनीJul 18, 2019 / 11:57 am

akhilesh thakur

Notice to CMO

सिवनी. वर्ष 2016 में पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सूबे के सात ग्राम पंचायतों में रूलर अर्बन मिशन के तहत शुरू किए गए कार्य अब धीरे-धीरे बढऩे लगे हैं। उस समय में जिले के इकलौते ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में इसके तहत कार्य कराया गया था। अब यह जिले के 12 ग्राम पंचायतों में इसके तहत कार्य हो रहा है।
खास है कि रूलर अर्बन मिशन से गांव में स्वास्थ्य, आरइएस, पीएचई, बिजली व शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ कार्य होते हैं। इसके लिए अर्बन मिशन संबंधित एजेंसी को उक्त कार्य का प्रस्ताव पास होने के बाद केवल पैसे उपलब्ध कराता है। बाकी कार्य की जिम्मेदारी संबंधित की होती है। केन्द्र परिवर्तित इस योजना से जिले के कान्हीवाड़ा, कामता, भोमाटोला, जोरावटी, जठलापुर, पिंडरई, मुंडरईखुर्द, रमपुरी, कन्हान पिपरिया, बम्हनी, मलांजपुर, पद्दीकोना ग्राम में काम चल रहे हैं। इसके तहत कहीं स्कूल की बाण्ड्रीवाल बनाए गए हैं तो कहीं स्कूलों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। कुछ स्थानों पर बिजली से संबंधित कार्य हो रहे हैं।
 

कान्हीवाड़ा में खुल सकता है मल्टी स्कील ट्रेनिंग सेंटर
यदि सबकुछ ठीक रहा तो कान्हीवाड़ा में मल्टी स्कील ट्रेनिंग सेंटर खुल सकता है। इससे जिले के उन प्रशिक्षणार्थियों को सुविधा मिलेगी, जो दूसरे जिले में प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। इसके लिए रूलर अर्बन मिशन से कार्य चल रहा है। साढ़े चार एकड़ जमीन देखा गया है। हालांकि अभी यह कार्य पूरी तरह से मूर्त रूप नहीं ले पाया है।
 

12 ग्राम में चल रहे है कार्य
रूलर अर्बन मिशन से जिले के 12 ग्राम में अलग-अलग कार्य हुए हैं और कुछ चल रहे हैं। कान्हीवाड़ा में एक मल्टी स्कील ट्रेनिंग सेंटर खुलना है। इसको मूर्त रूप देने का शुरुआती कार्य चल रहा है। अर्बन मिशन से दो लोगों की जिले में नियक्ति है, जो इस कार्य को देख रहे हैं। समय-समय पर मैं भी उन कार्यों का निरीक्षण करती हूं।
– आरती चोपड़ा, परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सिवनी

Home / Seoni / रूलर अर्बन मिशन से चल रहा ग्रामों को संवारने का प्रयास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.