scriptसैला नृत्य हमारी प्राचीनतम संस्कृति : शिव सनोडिया | Saila Dance Our oldest culture: Shiva Sanodia | Patrika News

सैला नृत्य हमारी प्राचीनतम संस्कृति : शिव सनोडिया

locationसिवनीPublished: Sep 06, 2019 01:28:03 pm

Submitted by:

santosh dubey

ग्राम सिहोरा में हुआ आयोजन

सैला नृत्य हमारी प्राचीनतम संस्कृति : शिव सनोडिया

सैला नृत्य हमारी प्राचीनतम संस्कृति : शिव सनोडिया

 

सिवनी. पंचमी के अवसर पर ग्राम सिहोरा (बंडोल) में सैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गिया। आयोजन समिति के शिवराम परते एवं ग्राम पंचायत लखन सिंह ने बताया कि पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार सैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शिव सनोडिया अध्यक्ष वृह. सहकारी समिति सिवनी के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद सदस्य कोमल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आए सैला नृत्य समूह ने भाग लिया। जिसमें सैला नृत्य समूह सालीवाड़ा, ग्राम थावरी (कलारबाकी) एवं ग्राम डुंगरिया के सैला नृत्य समूह को शील्ड एवं पुरस्कार राशि मुख्य अतिथि शिव सनोडिया कार्यक्रम अध्यक्ष कोमलसिंह एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य शिव सनोडिया ने कहा कि सैला नृत्य हमारी प्रचीनतम संस्कृति है, इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। जिसके लिए इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।
शिवराम परते, लखन सरपंच ने बताा कि कार्यक्रम का संचालन महेश परते द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित होकर सैला नृत्य का आनंद लिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो