script

गणतंत्र दिवस पर स्कूल में हादसा, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

locationसिवनीPublished: Jan 26, 2019 01:03:54 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सिवनी ब्लॉक के शासकीय शाला जुरतरा का मामला

सिवनी. गणतंत्र दिवस पर सिवनी ब्लॉक के जुरतरा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में करीब १५ बच्चे बुरी तरह जख्मी होकर जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं, जिनमें कुछ की हालत बिगड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार सिवनी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला के बच्चों को शनिवार को ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रमों के बाद मध्यान्ह भोजन परोसा जा रहा था, इसी दौरान विद्यालय के शिक्षक द्वारा कार चलाते हुए लापरवाही से मध्यान्ह भोजन के गंज पर कार चढ़ा दी और कुछ बच्चों को घायल कर दिया, वहीं गर्म दाल बच्चों पर गिरने से करीब १५ बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें चार की हालत अधिक बिगड़ी होना बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी पाकर सिवनी विधायक दिनेश राय, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर मौके पर पहुंचे। विधायक ने गंभीर बच्चों को उपचार के लिए जबलपुर अथवा नागपुर लेकर जाने के लिए सिविल सर्जन से चर्चा की। कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच ने भी बच्चों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो