scriptविद्यालय की समस्याओं का किया जाए निराकरण | School problems should be resolved | Patrika News

विद्यालय की समस्याओं का किया जाए निराकरण

locationसिवनीPublished: Oct 12, 2019 11:57:53 am

Submitted by:

santosh dubey

अभाविप ने की मांग

विद्यालय की समस्याओं का किया जाए निराकरण

विद्यालय की समस्याओं का किया जाए निराकरण

सिवनी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिवनी जिले की धनौरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय में ज्ञापन दिया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय में व्याप्त समस्याएं जैसे विद्यालय की इमारत एवं कक्षाओं में गंदगी, शौचालय में गंदगी, बैठक अव्यवस्थाएं, विद्यालय में एनसीसी काम होना। वाटर कूलर में गंदगी आदि समस्याओं को लेकर अवगत कराते हुए शीघ्र ही समस्याओं के निरकारण की मांग की गई है।
विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष अश्विन जैन ने बताया कि विद्यालय बच्चों के उज्जवल भविष्य केंद्र होता है यदि विद्यालय परिसर साफ -सुथरा नहीं होगा एवं विद्यालय में बच्चों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण नहीं मिल पाएगा तो बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगे इसके लिए जरूरी है की विद्यालय परिसर साफ व स्वच्छ हो सभी पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध हो ताकि अच्छा वातावरण विद्यार्थियों को मिल सके।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, नगर सहमंत्री विपिन रजक, नगर सहमंत्री आशिफ खान, विद्यालय प्रमुख हिमांशु सेन, विद्यालय अध्यक्ष आदित्य यादव, विद्यालय मंत्री यश बकोडे, विद्यालय एसएफएस आकाश नामदेव, कार्यकारणी सदस्य शिवम शाक्यवार, नितिन डोंगरे, महेश शाक्यवार आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो