सिवनी

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विद्यार्थियों ने की सफाई

फरेदा में चलाया स्वच्छता अभियान

सिवनीSep 26, 2019 / 11:44 am

santosh dubey

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विद्यार्थियों ने की सफाई

सिवनी. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम फरेदा में साफ -सफाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती दो अक्टूबर को मनाई जानी है।
इसी परिपेक्ष्य में कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एनके सिंह के द्वारा ग्राम फरेदा में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप पूरे देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया जाना है। हमें अपने घरों के आसपास सार्वजनिक जगहों, बाजार एवं अन्य जगहों पर प्लास्टिक कचरा इक_ा करके इसका समुचित निस्तारण करना आवश्यक है। घरों के आसपास हर जगह प्लास्टिक का कचरा नजर आता है प्लास्टिक का कचरा एक विकराल समस्या बन चुका हैं। प्लास्टिक के उपयोग से जमीन बंजर होती जा रही है क्योंकि अधिकतर प्लास्टिक बैग (पांॅलीथीन) इतने ज्यादा टिकाउ होते है कि इन्हें नष्ट करने में कई सदियांं भी लग सकती है।
इस अवसर पर ग्राम फरेदा में स्थित मंदिर परिसर और बैनगंगा तट पर साफ -सफाई की गई जिसमें उपस्थित ग्रामीण कृषक, रावे छात्राओं, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सक्रिय रूप में योगदान देते हुए साफ-सफाई का कार्य किया गया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के पोषण विशेषज्ञ डॉ. जीके राणा द्वारा कृषकों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण अंतर्गत मशरूम की खेती, के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदाय की गई पशुपालन विषेषज्ञ डांॅ. केपी एस सैनी द्वारा पशुओं के रखरखाव के उपर कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी कृषि की (रावे) छात्राओं द्वारा पोस्टर के माध्यम से सफाई के महत्व पर रैली निकालकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Home / Seoni / कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विद्यार्थियों ने की सफाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.