scriptदेखिए बरसते पानी में निकली सिवनी की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा | See the largest Ganesh idol of suture in the rainy water | Patrika News
सिवनी

देखिए बरसते पानी में निकली सिवनी की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा

भीगते भक्तों ने लगाया गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष

सिवनीSep 13, 2019 / 12:21 pm

sunil vanderwar

देखिए बरसते पानी में निकली सिवनी की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा

देखिए बरसते पानी में निकली सिवनी की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा

सिवनी. बारिश के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली टोलियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दस दिवस अपने घर और पूजा पंडालों में भगवान गणेश को विराजमान कर श्रद्धालुओं ने अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विदाई दी।
जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में गणपति प्रतिमा विसर्जन बुधवार से आरंभ हुआ, गुरुवार को देर रात तक जलोतों में जयकारों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग आते रहे। प्रशासन भी किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद था। खुद कलेक्टर, एसपी, एएसपी, सीएमओ और अन्य अधिकारी घूम-घूम कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
जिला मुख्यालय में दलसागर, मठ तालाब, बैनगंगा के लखनवाड़ा व अन्य स्थानों पर जारी गणपति विसर्जन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। विसर्जन घाटों पर पुलिस की खास व्यवस्था की गई थी। सभी जगहों पर पुलिस के साथ होमगार्ड के तैराक भी तैनात थे।
लखनवाड़ा में प्रतिमा विर्सजन का सिलसिला रात तक जारी रहा। लखनवाड़ा पुलिस के जवान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तैनात रहे। ग्रामीण क्षेत्र में भी दस दिनों से जारी गणेशोत्सव का आखिरी दिन प्रतिमा विसर्जन के नाम रहा। गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के लिए भक्त गाजे बाजे के साथ निकले। विसर्जन जुलूस में बच्चे-बड़े, महिला पुरुष सभी मौजूद रहे।
बरसते पानी में निकले सबसे बड़े गणेश
शहर की सबसे बड़ी करीब २१ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा जो छोटी पुलिस लाइन क्षेत्र में विराजित की गई थी, गुरुवार की शाम बरसते पानी में विसर्जन के लिए ढोल-बाजों के बीच चल समारोह के साथ नगर में निकली। बड़ी संख्या में युवा ढोल-बाजे के साथ गुलाल उड़ाते रथ में विराजित प्रतिमा को खींचते विसर्जन घाट दलसागर तालाब तक ले गए।
नदी-तालाब लबालब, प्रशासन अलर्ट –
प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई हादसा न घटित हो, इसके लिए प्रशासन के विशेष इंतजाम देखने को मिले। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में हुई जोरदार बारिश से नदी-तालाब लबालब भरे हुए हैं। प्रशासन द्वारा नदी-तालाब तटों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को तटों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रहा है।

Home / Seoni / देखिए बरसते पानी में निकली सिवनी की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो