scriptजमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, सगे भाई ने की भाई की हत्या | seoni Bloody struggle over ground dispute, brother killed by brother | Patrika News

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, सगे भाई ने की भाई की हत्या

locationसिवनीPublished: Jun 20, 2020 02:34:13 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

सगे भाईयों के बीच हुई मारपीट

vivad.png

सिवनी। जिले के केवलारी थाना में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना शुक्रवार की है जब ग्राम चोरा पाठा में 2 भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में मेर सिंह नामक युवक घायल हो गया, घायल को नैनपुर अस्पताल से मंडला रैफर कर दिया। रास्ते में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र धनेश्वर ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के तीन घंटे डायल 100 पुलिस, 108 एम्बूलेंस वाहन व केवलारी पुलिस भी नहीं पहुंची।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा के शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह जमीन विवाद है। पिता की मौत के बाद पुत्र ने पिता को नैनपुर अस्पताल में छोड़कर नैनपुर थाने पहुंचा। नैनपुर पुलिस ने जोरो पर मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने अस्पताल में ही परिजन के बयान लिए। वही पुलिस के लेट आने के आरोप पर केवलारी टीआई का कहना है की केवलारी का डायल 100 वाहन पलट गया है। नैनपुर का डायल 100 आया था लेकिन भोपाल से उसे कोई आदेश नहीं मिले। अब मामले की जांच केवलारी पुलिस करेगी।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7ukgd2?autoplay=1?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो