सिवनीPublished: Nov 18, 2023 02:41:14 pm
Sanjana Kumar
बीजेपी ने सिवनी विधान सभा सीट पर दिनेश राय मुनमुन को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने आनंद पंजवानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि सिवनी एक आदिवासी बाहुल्य जिला है और इसकी स्थापना 1956 में की गई थी।
seoni vidhan sabha election- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की सिवनी विधान सभा सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। हर बार की तरह इस बार भी यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्योंकि यहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी खासा असर है। बीजेपी ने सिवनी विधान सभा सीट पर दिनेश राय मुनमुन को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने आनंद पंजवानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि सिवनी एक आदिवासी बाहुल्य जिला है और इसकी स्थापना 1956 में की गई थी। 17 नवंबर शुक्रवार को सिवनी विधानसभा सीट पर कुल 83.74 प्रतिशत मतदान हुआ।