scriptअग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने वाले बन गए जान के दुश्मन | seoni news | Patrika News

अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने वाले बन गए जान के दुश्मन

locationसिवनीPublished: Jun 27, 2019 09:59:32 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

– लगातार रिश्तों को कलंकित करने के मामले आ रहे सामने

Bride

Bride

सिवनी. मां-बाप के रिश्ते के बाद किसी भी पुरुष व महिला के लिए पति-पत्नी का संबंध सबसे मजबूत होता है। सामाजिक व धार्मिक रीति-रिवाज व अग्नि को साक्षी मानकर सैकड़ों रिश्तेदार एवं मित्रों के सामने हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने के वादा संग दोनों एक दूसरे को स्वीकार करते हैं। सुख-दु:ख में एक दूसरे का साथ निभाने संग एक दूसरे के लिए जीन-मरने तक की बात होती है, लेकिन सोचिए जब इन रिश्तों में दरार आ जाए और ये एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जाएंगे तो क्या होगा? जिले में लगातार रिश्तों को कलंकित करने के सामने आ रहे मामले के बाद ऐसा कहा जा रहा है।
जिले में भाई-भाई की तथा बेटे के बाप की हत्या करने के मामले आ चुके हैं। रिश्ते के चाचा, फूफा, चचेरे भाई ने बलात्कार व हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देकर शर्मशार किया है। स्कूल में शिक्षक के शिष्या और महिला सहकर्मी के साथ यौन शोषण किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। पति-पत्नी और पत्नी-पति के हत्या किए जाने के बीते माह सामने आए मामले ने मजबूत संबधों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सबके बीच सामाजिक मामलों के जानकारों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। उनकी माने तो यह समाज के लिए सही नहीं है। समाज के बुद्धजीवियों को आगे आना होगा। संबंधों में आ रही खटास के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध पर रोकथाम के लिए जरुरी कदम उठाने होंगे। यदि समय रहते ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिन अच्छे नहीं होंगे। शुरुआती समय में ऐसी स्थिति बनने पर पुलिस को इसकी सूचना देकर भी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाए जा सकते हैं। इसमें पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
केस एक –
कोतवाली थाना क्षेत्र के बारापत्थर में किराए के मकान में रहने वाली मधु भोंसले ने बम्होड़ी में पति श्यामराव की १९ फरवरी की रात में चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके इस कृत्य में उसका सहयोग नाबालिग पुत्र ने किया। हत्या के बाद मधु ने कोतवाली थाने में पहुंचकर पति की हत्या किए जाने की बात कहते हुए जुर्म कुबुल किया।
केस दो –
उगली थाना क्षेत्र के ग्राम पांडिया छपारा के रेचना टोला निवासी अर्जुन बिसेन ने पत्नी नेहा बिसेन की गला दबाकर हत्या कर दी। अर्जुन के दो संतान है। उनके बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति होने की बात पड़ोसियों ने पुलिस को बताई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की थी। इसके बाद उसने हत्या की बात को स्वीकार किया था।
आरोप-प्रत्यारोप बन रहा हत्या का कारण
वर्तमान समय में जीवन शैली का दबाव। आर्थिक रूप से संतुष्ट नहीं होना। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद हत्या जैसी स्थिति बनती है। पति-पत्नी का रिश्ता काफी नाजुक व मजबूत है। दोनों को एक दूसरे की भावनाओं को समझना होगा। समाज व रिश्तेदार क्या कह रहे हैं। इसको दरकिनार कर एक दूसरे पर अटूट भरोसा करना होगा।
– प्रो. सत्येंद्र कुमार शेंडे, सामाजिक मामलों के जानकार सिवनी
छोटे स्तर पर विवाद की जानकारी मिले तो नहीं होंगी बड़ी घटनाएं
परिवारिक व आपसी विवाद। बदलते परिवेश में रुपए-पैसे की कमी और एक दूसरे पर कम हो रहे भरोसा हत्या का कारण बन रहे हैं। यदि शुरुआत समय में हो रहे विवाद की जानकारी पुलिस तक पहुंच जाए तो इस तरह के अपराध पर रोक लग सकती है। छोटे स्तर पर ही पुलिस को इसकी जानकारी पड़ोसी व रिश्तेदारों को देनी चाहिए।
– कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक सिवनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो