scriptपॉलिथिन मुक्त स्कूल, संस्था होगी पुरस्कृत | seoni patrika | Patrika News

पॉलिथिन मुक्त स्कूल, संस्था होगी पुरस्कृत

locationसिवनीPublished: May 31, 2018 11:56:10 am

Submitted by:

sunil vanderwar

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस

seoni

लैंडस्केप डिजाइनिंग

सिवनी. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार को विश्व होस्ट कंट्री के रूप में घोषित किया है।
प्लाटिक और पॉलीथीन आज हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गए हैं, परंतु इनके बढ़ते उपयोग और उसके बाद उचित निष्पादन के अभाव में पर्यावरणीय समस्याएं परिलक्षित हो रही हैं। इस समस्या की ओर सारी दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
इस विषय पर व्यापक जन जागृति लाने के लिए भारत शासन के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सलाह दी गई है। जिले में यदि कोई शैक्षणिक या अन्य कोई संस्था स्वयं को पॉलीथीन मुक्त घोषित करती है तो उसे केन्द्र शासन के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
ऋण समाधान योजना की अंतिम तिथि 15 जून

सिवनी. ऋणों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ऋ ण समाधान योजना चल रही है। किसान आगामी 15 जून तक अपने बकाया ऋ ण के मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमा कर इस योजना का लाभ ले सकेगें। इस योजना के अनुसार लाभ लेने के लिए कृषक द्वारा मूलधन की 50 प्रतिशत राशि को 15 जून तक एक मुश्त अथवा किश्तों में जमा कराना होगा।
कृषक द्वारा जिस दिनांक को शेष आधे मूलधन की राशि चुकाई जाएगी। उसी दिन कृषक को इस राशि के बराबर का शून्य प्रतिशत ब्याज का नवीन नकद ऋ ण स्वीकृत कर दिया जाएगा। साथ ही उस दिनांक को खाते में शेष बकाया ब्याज की पूरी राशि माफ कर दी जायेगी। कृषक को नवीन ऋण मान के अंतर्गत उपलब्ध शेष साख सीमा का अतिरिक्त ऋ ण शून्य प्रतिशत ब्याज पर वस्तुऋ ण के रूप में उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि साख सहकारी समिति से सम्पर्क किया जा सकता है।
आठ केन्द्रों पर डीएलएड की परीक्षा आज

डीएलएड प्रशिक्षण उपरांत परीक्षार्थियों के लिए गुरुवार को जिले में निर्धारित ८ केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के पूर्व बुधवार को आवश्यक जानकारी देने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में बैठक रखी गई। बैठक में परीक्षा प्रभारी शिक्षक पीपी पाण्डे ने बताया कि परीक्षा आयोजन दोपहर २:३० बजे से ५:३० बजे तक होगा। परीक्षा के सभी निर्देशों से अवगत कराते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी, महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, उत्कृष्ट विद्यालय छपारा, उत्कृष्ट विद्यालय लखनादौन, उत्कृष्ट विद्यालय धनौरा, उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट, उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में निर्धारित समय से पूर्व पात्र परीक्षार्थियों को उपस्थित होने को कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो